Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जेलेंस्की से सूट के सवाल पर व्हाइट हाउस के पत्रकार को करारा जवाब मिला! देखें वीडियो

यूक्रेन के प्रेजिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की की तारीफ हो रही है। भारत में तो और भी ज्यादा। तमाम पत्रकारों और आलोचकों का मानना है कि जेलेंस्की भारतीय प्रधानमंत्री की अपेक्षा बहादुर हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को समझा दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान तनाव का माहौल दिखा। इस बातचीत के दौरान एक अप्रत्याशित सवाल चर्चा का विषय बन गया।

व्हाइट हाउस के पत्रकार ब्रायन ग्लेन, जो रियल अमेरिकाज वॉइस के चीफ कॉरेस्पॉन्डेंट हैं, ने जेलेंस्की से पूछा, “आप सूट क्यों नहीं पहनते? क्या आपके पास सूट है? कई अमेरिकी इस बात से नाराज हैं कि आप ऑफिस की गरिमा का सम्मान नहीं कर रहे हैं।”

जेलेंस्की ने इस सवाल का जवाब बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में दिया। उन्होंने कहा, “मैं यह युद्ध खत्म होने के बाद सूट पहनूंगा। शायद आपकी तरह का, शायद उससे बेहतर, मुझे नहीं पता। हम देखेंगे। शायद कुछ सस्ता।”

बाद में ग्लेन ने एक्स (Twitter) पर अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा, “जेलेंस्की का पहनावा साफ दिखाता है कि वह हमारे देश का सम्मान नहीं करते। आलोचक मेरा मजाक उड़ा सकते हैं, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

ट्रंप जेलेंस्की मुलाकात पर कुछ टिप्पणियां भी हैं और वीडियो भी- नीचे देखें…


रोहिणी सिंह-

लगता है कि हमारे नोएडा के चैनल और उनके एंकर वॉशिंगटन के रिपोर्टरों को यह सिखाने लगे हैं कि असभ्य और सतही कैसे बना जाए।


स्मिता शर्मा-

ट्रंप और वेंस गुंडे की तरह दिखे, जबकि ज़ेलेंस्की इस समय एक नायक के रूप में अपने देश लौट रहे हैं।

ओवल ऑफिस की यह ऐतिहासिक नाटकीय घटना कूटनीति के इतिहास में दर्ज होगी कि किसी सौदे को कैसे नहीं किया जाना चाहिए।

अमेरिका के करीबी सहयोगी इस घटना से यह सीख सकते हैं कि जब दबाव बनाया जाए, तो उसका सामना कैसे किया जाए।


प्रणव सिरोही-

कूटनीति और हितों आदि इत्यादि से इतर देखें तो सामान्य शिष्टाचार का यही तक़ाज़ा है कि किसी को आमंत्रित कर उसके साथ अभद्रता से न पेश आयें! मगर ट्रम्प-वेंस एंड कंपनी ने ज़ेलेंस्की के साथ एकदम ग़लत किया! किसी बैंक के रिकवरी एजेंट की तरह व्यवहार कर रहे थे अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके नायब!


आनंद रंगनाथन-

जो काम पुतिन तीन साल तक हर दिन 10,500 गोलियां दागकर भी नहीं कर पाए, वह ज़ेलेंस्की ने सिर्फ पाँच मिनट में बिना एक भी गोली चलाए कर दिया—यूक्रेन को तबाह कर दिया।


आवेश तिवारी-

ट्रंप जिलेस्की की मुलाकात को लेकर अगर सीधी भाषा में समझना हो तो..

ट्रंप ने अपने घर में पत्रकारों के सामने जेलेंस्की को बैठाकर बेइज्जत किया और कहा कि तुम युद्ध नहीं खत्म करना चाहते।

इस पर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका कभी फंसेगा तो समझ में आएगा, भविष्य में अमेरिका फंसेगा। इस बात पर ट्रंप उखड़ गए और कह दिया कि जब शांति चाहोगे और मूड बदलेगा तो फिर आना हम बात करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन