Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

तुषार राय ‘आई-नेक्स्ट’ पहुंचे, सौरभ दुबे ‘हिंदी खबर’ से जुड़े, अज़ीम अंसारी का आगरा तबादला

तुषार राय ने दैनिक भास्कर को अलविदा कह दिया है. वे मुजफ्फरपुर में चीफ फोटो जर्नलिस्ट के बतौर कार्यरत थे. तुषार ने करियर की नई पारी आई नेक्स्ट अखबार के लखनऊ संस्करण में वरिष्ठ फोटोग्राफर के रूप में की है.

तुषार ने वाराणसी में दैनिक आज से मीडिया फील्ड में पदार्पण किया. फिर वे अमर उजाला, हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रहने के साथ अब तक पांच राज्यों में फोटोग्राफी का शानदार प्रदर्शन किया है.

तुषार जिस भी राज्य में रहे, वहां जमीन और जनमानस से जुड़ कर समस्याओं व दुश्वारियों को भीतर तक महसूस किया. इसके चलते उनकी तस्वीरों में उस स्थान का दर्द छलकता दिखा. इसके कारण अखबार के पन्नों पर जनभावनाओं का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिलता था. अब उनकी बारी अवध क्षेत्र के जन-जीवन से जुड़ने की है.

उधर, दिल्ली में विभिन्न जगहों पर कार्यरत रहे सौरभ दुबे हिंदी खबर से जुड़ गए हैं. उन्हें शिवपुरी का संवाददाता बनाया गया है. सौरभ दूरदर्शन, नई दुनिया, आजाद न्यूज, इंडिया न्यूज, समाचार प्लस आदि जगहों पर रहे. 2014 में दिल्ली को बाय बाय कर दिया. 2018 तक मध्य प्रदेश के छोटे से जिले शिवपुरी में आकर स्वतंत्र पत्रकारिता की. सौरभ ने अब हिन्दी खबर में शिवपुरी संवाददाता के तौर पर ज्वाइन किया है.

अमर उजाला रोहतक में चार साल से सेवायें दे रहे सीनियर सब एडिटर अज़ीम अंसारी का अपने गृह जनपद आगरा ट्रांसफर हो गया. उन्होंने एक अगस्त से अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है. उनके स्थान पर अभी एक महीने पहले आये सीनियर सब एडिटर विनय त्रिवेदी डेस्क इंचार्ज बनाये गए हैं. विनय हिंदुस्तान अलीगढ़ को छोड़कर यहाँ आये थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन