Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में दबंग भाजपा नेता और उसके शिक्षक बेटे से टीवी पत्रकार को जान का खतरा

ठेकेदार शिक्षक बेटे व भांजे के काले कारनामे वाली खबर चलाने पर कन्नौज के पत्रकार नित्य प्रकाश मिश्रा को कन्नौज के भाजपा जिला मंत्री हरिबक्श सिंह ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित पत्रकार ने डीएम एसपी को दी तहरीर…

यूपी के कन्नौज जिले में एक राष्ट्रीय चैनल के संवाददाता नित्य प्रकाश मिश्रा को भाजपा के जिला मंत्री हरिबक्श सिंह के शिक्षक बेटे विवेक सिंह व शिक्षक भांजे सुरजीत सिंह के काले कारनामों की पोल खोलने पर उपरोक्त लोगों द्वारा खबर चलाने पर जान से मारने व कई झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी गयी है. इतना ही नहीं, भाजपा के दबंग जिला मंत्री हरिबक्स सिंह, उनके दबंग बेटे व भांजे द्वारा जिले की सारी मीडिया के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग सोशल मीडिया पर किया गया है.

इससे नाराज सभी प्रिंट व इलेट्रानिक मीडिया के पत्रकारों ने डीएम के सामने प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की है. पीड़ित पत्रकार नित्य प्रकाश मिश्रा व कन्नौज के प्रिंट व इलेक्ट्रानिक चैनलों के पत्रकारों ने डीएम कन्नौज से शिकायत कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है. डीएम रवींद्र कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तीन अधिकारीयों की टीम बनाकर जाँच बैठा दी है. वहीं उक्त भाजपा नेता, उसके सहयोगी बेटे विवेक सिंह, भांजे सुरजीत सिंह द्वारा फेसबुक पर धमकी भरे पोस्ट किये जा रहे हैं. इसकी भी शिकायत पीड़ित पत्रकार नित्य मिश्रा ने डीएम व एसपी से की है.

दरअसल भाजपा के जिला मंत्री हरिबक्श के बेटे विवेक सिंह, भांजा सुरजीत सिंह बहु व बेटी सभी बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर हैं. ये सभी सत्ता की हनक दिखाकर प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं करते हैं. चूँकि भाजपा नेता के पास ठेकदारी का लायसेंस है तो विवेक सिंह व सुरजीत सिंह शिक्षण कार्य न कर ठेकेदारी करते हैं. टिकरा प्राथमिक विद्यालय में सुरजीत सिंह सहायक पद पर तैनात हैं. इसी स्कुल में प्रधानध्यापिका जो कि दलित समाज से आती हैं, अनुराधा सोनकर भी तैनात हैं. अनुराधा सोनकर पिछले 10 सालों से इस स्कुल में शिक्षण का कार्य कर रही हैं. 2016 में सुरजीत सिंह की तैनाती इस स्कुल में सहायक शिक्षक के पद पर हुयी.

सहायक अध्यापक सुरजीत सिंह स्कुल पढ़ाने की बजाय ठेकदारी करते थे. इसकी शिकायत जब प्रधानध्यापिका ने विभागीय अधिकारियों से की तो सत्ता की हनक दिखाकर भाजपा नेता ने प्रधानध्यापिका को सस्पेंड करवा दिया. 5 महीने सस्पेंड रहने के बाद जब बीएसए ने प्रधानध्यापिका अनुराधा सोनकर को उसी स्कुल में बहाल कर दिया तो भाजपा नेता ने बीएसए दीपिका चतुर्वेदी को उनके ही दफ्तर में जाकर जमकर धमकाया और फिर ये नेता व उसके सहयोगी प्रधानध्यापिका का उप्तीड़न करने लगे.

देखें पीड़ित प्रधानाध्यापिका का शिकायती पत्र-

पीड़ित प्रधानाध्यापिका अनुराधा सोनकर ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर अपनी जान का खतरा बताया लेकिन पुलिस ने उसकी न सुनी. पीड़ित महिला टीचर ने मीडिया का सहारा लिया. जब पत्रकार नित्य प्रकाश मिश्रा पीड़ित महिला टीचर की खबर बनाने लगा तो मामला मीडिया में जाता देख भाजपा नेता हरिबक्स सिंह, उसके शिक्षक बेटे भांजे व सहयोगी तिलमिला गए. इन लोगों ने खबर न चल सके, इसको लेकर पत्रकार नित्य मिश्रा पर झूठे आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करा दिया और डीएम को एक प्रार्थना पत्र सौंपा. कई तरह के दबाव बनाने के बाद भी पत्रकार नित्य मिश्रा ने इनकी खबर चलाई. सुरजीत सिंह ने तो स्कूली बच्चों के अंदर जातिवाद भी पैदा किया. सवर्ण जाति के बच्चों की अलग थाली और हरिजन बच्चों की अलग थाली. इसकी भी जब खबर बनाई तो उक्त लोग पत्रकार को जान से मारने और घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने लगे.

23 मई को मतगड़ना वाले दिन से पहले भाजपा नेता हरिबक्स सिंह के दबंग शिक्षक बेटे विवेक सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी पर सवाल खड़े कर दिए. इसने फेसबुक पर ‘ईवीएम मशीन बदल दी गयी है, अब रोने से क्या फायदा’ नामक पोस्ट डालकर माहौल को खराब करने की कोशिश की. समय रहते जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी शिक्षक विवेक सिंह को गिरफ्तार करा लिया और मुकदमा लिखवा दिया. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तुरंत आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया.

डीएम / एसपी को दिया गया मेरा प्रार्थना पत्र

जिलाधिकारी महोदय / पुलिस अधीक्षक महोदय

जिला कन्नौज

विषय … भाजपा नेता हरीबक्स सिंह सुरजीत सिंह विवेक सिंह व उनके साथियों द्वारा फेस बुक पर मेरी हत्या की साजिश रचने मेरी क्षवि को बदनाम करने व मेरे व मेरे परिवार की हत्या कराने की शिकायत करने के संदर्भ में।

महोदय,

मैं कन्नौज जनपद में अकेला रखकर निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ पत्रकारिता कर रहा हूँ विगत दिनों तिर्वा कोतवाली स्तिथ टिकरा प्राथमिक विद्यालय में एक महिला प्रधानाध्यापिका अनुराधा सोनकर व सहायक अध्यापक सुरजीत सिंह के बीच विवाद की खबर बनाने गया था मैंने उस प्रधानध्यापिक की खबर बनाई। उससे भाजपा नेता हरीबक्स सिंह का भांजा सुरजीत सिंह जो वहां खुद सहायक पद पर तैनात है नाराज हो गए उन्होंने अपने भाजपा नेता मामा द्वारा सत्ता की हनक दिखाकर मुझको धमकाया खबर चलाई तो देख लूँगा। सहायक अध्यापक सुरजीत सिंह पेशे से शिक्षक है लेकिन ये ठेकेदारी भी करते है।

भाजपा नेता हरीबक्स सिंह का बेटा विवेक सिंह भी शिक्षक है वो भी इसके साथ ठेकेदारी करता है स्कूल में बच्चो को नही पढ़ाते सत्ता की हनक से जबरन हाजिरी रजिस्टर में साइन कर देते है। बस इनकी ठेकेदारी कि खबर व इनके भ्रस्टाचार जो ये विभाग में कर रहे है सरकारी पैसे का दोहन कर रहे है उसको उजागर करने लगा तो ये अपने मामा bjp नेता हरीबक्स सिंह के माध्यम से सत्ता की ताकत दिखाने लगा। इन लोगो ने सोशल मीडिया पर मेरे चरित पर झुठे आरोप लगाये और खुद भाजपा नेता हरीबक्स सिंह ने आज फेसबुक पर पोस्ट डालकर मुझको धमकी दे रहे 23मई के बाद अपने लोगो से कह रहे 23मई का इंतजार करो। इनकी पोस्ट में कुछ लोगो कमेंट्स करे है उसको देखकर लगता है ये भाजपा का नेता हरीबक्स सिंह 23 मई के बाद आचार संहिता खत्म होते ही मेरे जैसे ईमानदार निष्पक्ष पत्रकार की परिवार सहित हत्या करवा देगा।

महोदय ये मेरा प्रार्थना पत्र है और स्क्रीन शॉट भी भेजे है। मेरी प्राथमिकी दर्ज कराकर मेरी व मेरे परिवार की हत्या होने से बचाये। अगर सत्ता के दबाव में आकर मेरी प्राथमिकी नही लिखी जाती है तो मेरी व मेरे परिवार की हत्या की जिम्मेदारी जिला प्रसाशन पर होगी।

नित्य प्रकाश मिश्रा
पुत्र श्री जगदीश प्रसाद मिश्रा
मान्यता प्राप्त पत्रकार
तिर्वा क्रोसिंग सरायमीरा कोतवाली सदर
जनपद कन्नौज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन