Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘टीवी9 भारतवर्ष’ टीआरपी के लिहाज से भुखमरी का शिकार, 13वें नंबर पर सिमटा

जोर-शोर से नए लांच हुए न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ का जादू टीआरपी के लिहाज से नहीं चला. ढेर सारे प्रयोगों और कई बड़े नामों के कारण चर्चा में रहे इस चैनल की टीआरपी पिछले दो सप्ताह से उतनी नहीं आ पाई है जिसके कारण इस चैनल के प्रदर्शन को संतोषजनक कहा जा सके.

जिस चैनल के लांचिंग समारोह में खुद पीएम नरेंद्र मोदी आए हों, जिस चैनल से हेमंत शर्मा, विनोद कापड़ी, अजीत अंजुम जैसे दिग्गज जुड़े हों, जिस चैनल का दूसरी भाषाओं में अपना एक ठीकठाक बैकग्राउंड और अतीत है, उस चैनल के राष्ट्रीय और हिंदी संस्करण से जादू की उम्मीद की जा रही थी.

यह भी मानकर लोग चल रहे थे कि यह चैनल कम से कम इंडिया टीवी को जरूर चुनौती दे सकेगा, जहां से हेमंत शर्मा, विनोद कापड़ी और अजीत अंजुम तीनों ही लोग एक-एक कर कार्यमुक्त हुए. पर सारी उम्मीदें धरी रही गईं.

चैनल का टीआरपी के लिहाज से प्रदर्शन इतना कमतर है कि अंदरखाने भी इस विषय पर काफी विवाद शुरू हो गया है. तेजतर्रार पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के इस्तीफे ने आग में घी का काम किया है.

एक तरफ अर्णब गोस्वामी का हिंदी चैनल है जो लांच होते ही टीआरपी में दिग्गज चैनलों के बीच जा खड़ा हुआ. दूसरी तरफ टीवी9 भारतवर्ष है जो फिलहाल दर्शकों में पैठ नहीं बना पा रहा और टीआरपी के मोर्चे पर भुखमरी का शिकार हो गया है. माना जा रहा है कि इस चैनल में कई मोर्चों पर कई किस्म की कमी है जिसे ठीक किए बिना इसका टीआरपी में जगह बना पाना मुश्किल है.

देखें इस चैनल के आंकड़े….

Weekly Relative Share: Source: BARC, HSM, TG:NCCS 15+,TB:0600Hrs to 2400Hrs, Wk 17

Aaj Tak 17.7 up 1.2
India TV 13.2 dn -0.7
Republic Bharat 12.7 dn -0.2
News18 India 12.2 up 0.2
ABP News 11.5 up 0.2
Zee News 10.7 dn -0.6
News Nation 5.6 dn -0.4
News 24 4.9 up 0.1
Tez 3.8 up 0.7
India News 2.9 dn -0.4
NDTV India 2.7 up 0.1
Zee Hindustan 2.7 up 0.1
TV9 Bharatvarsh 1.9 up 0.3
DD News 1.2 no change

TG: NCCS AB Male 22+

Aaj Tak 17.1 up 0.9
India TV 14.0 dn-0.5
News18 India 12.7 up 0.1
Republic Bharat 12.4 dn-0.5
Zee News 11.5 dn-0.4
ABP News 10.8 up 0.3
News Nation 5.3 no change
News 24 4.7 no change
Tez 3.3 up 0.7
India News 3.1 dn-0.4
NDTV India 2.9 no change
Zee Hindustan 2.2 no change
TV9 Bharatvarsh 2.1 up 0.3
DD News 1.1 up 0.1

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Devendra gautam

    May 4, 2019 at 11:43 pm

    इस चैनल में ऊपर की पोस्ट में तो बड़े बड़े नाम जोड़े गये है लेकिन कई ब्यूरोस में बहुत कम अनुभवी लोगो को मौका दिया गया है जिसका खामियाजा TRP से भुगतना पड़ रहा है या यू कहे कि ब्यूरोस में लोगो का सही चयन नही किया गया जिसका नतीजा है TRP ……….

  2. Akshay

    May 25, 2019 at 7:02 pm

    Main reason hai ki Ye dd free dish pr available nhi hai .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन