Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जाना ही पड़ा रवि प्रकाश को, महेंद्र मिश्रा टीवी9 के नए हेड

रवि प्रकाश

हैदराबाद से खबर है कि टीवी9 समूह के सीईओ पद से रवि प्रकाश की विदाई कर दी गई है. लगभग अड़तालीस घंटे चले हाई वाल्टेज ड्रामा के बाद रवि प्रकाश की विदाई और नए चैनल हेड की नियुक्ति पर मुहर लग गई.

टीवी9 चैनल के सीईओ रवि प्रकाश पर कंपनी प्रमोटर और आलंदा मीडिया एंड इंटरटेनमेंट के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है जिसकी एफआईआर पुलिस ने दर्ज कर चुकी है. आलंदा मीडिया इंटरटेनमेंट ने कहा कि रवि प्रकाश सीईओ पद से हटाए जा चुके हैं. महेन्द्र मिश्रा को अंतरिम प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है. महेंद्र मिश्रा इस समय टीवी9 चैनल के प्रमुख हैं.

पुलिस ने जाली दस्तावेजों के आधार पर कंपनी के प्रमोटरों के साथ धोखाधड़ी करने और विभिन्न आईटी अधिनियमों के तहत रवि प्रकाश के खिलाफ मामले दर्ज किये थे. रवि प्रकाश ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया था और आरोप लगाया कि उन पर मामले थोपे गये हैं.

टीवी9 संचालित करने वाली पुरानी कंपनी एबीसीपीएल यानि एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के नवनियुक्त निदेशक संबाशिव राव ने बताया कि बोर्ड ने पूर्णकालिक निदेशक और सीएफओ एमकेवीएन मूर्ति को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.

पूरे मामले को समझने के लिए इन्हें भी पढ़ें-

टीवी9 वाले रवि प्रकाश को तलाश रही है पुलिस!

रवि प्रकाश ने टीवी9 पर लाइव आकर खुद पर लगे आरोपों को नकारा (देखें वीडियो)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन