Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी 9 भारतवर्ष को अलविदा कहा सुधीर कुमार पांडेय ने!

सुधीर कुमार पांडेय-

हर दवाई की expiry डेट होती है, हर यात्रा का अंत होता है , हर मौसम को बिछड़ना होता है । अपनी TV9 Bharatvarsh की पारी का समापन हुआ।

जून-जुलाई 2019 में संत सर के घर पर देर रात तक होने वाली प्लानिंग में एक ही लक्ष्य पर बात होती कि नम्बर वन कैसे बना जाए, उस कमरे से शुरू हुआ मिशन अपने लक्ष्य की पूर्ति के साथ संपन्न हुआ । मार्च 2022 में चैनल नम्बर वन बन गया । रिवाज़ तो है कि इंडस्ट्री में लोग सफलता के बाद जुड़ते हैं लेकिन मैंने नयी राह पकड़ी है क्यूँकि खुद पर भरोसा है । अब आगे का फ़ैसला ईश्वर करेगा।

यहाँ बहुत सीखा, नित नवीन प्रयोग किए , दिन-रात देखे बिना परिश्रम किया । editorial से लेकर production तक कुछ ना छूटा । अपना काम ईमानदारी से किया सबके साथ मिलजुलकर किया , नतीजा तो दर्शक तय करते हैं।

अब जाते हुए कामना है कि चैनल खूब तरक़्क़ी करे , सभी सहकर्मियों का जीवन ख़ुशियों से भरा हो । यहाँ क़रीब तीन साल tv की शानदार टीम के साथ काम किया है जो भविष्य में मदद करेगा । कई अच्छे-सच्चे भाई बंधु भी मिले जिनसे आगे भी मिलते रहेंगे, रिश्ता क़ायम रहेगा।

इस पारी के लिए सभी seniors, juniors को दिल से धन्यवाद । बरुन सर, Hemant Sharma सर, BV Rao सर और हमारे संपादक Sant Prasad सर से बहुत प्यार सम्मान मिला जो अनमोल पूँजी है।

मैं हमेशा आपका आभारी रहूँगा Tv9 भारतवर्ष।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन