Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ट्विटर की सबसे बड़ी नीली चिड़िया का लोगो नीलामी में बिकने जा रहा!

अगर आपके पास पर्याप्त पैसा है, तो ट्विटर का 12 फुट ऊंचा ‘ब्लू बर्ड’ लोगो हमेशा के लिए आपका हो सकता है। यह वही प्रसिद्ध चिड़िया है जो कभी कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय की शोभा बढ़ाती थी। एलन मस्क द्वारा ट्विटर का नाम बदलकर ‘X’ करने के बाद इस आइकॉनिक लोगो को इमारत से हटा दिया गया था।

अब यह ऐतिहासिक लोगो RR Auction हाउस के माध्यम से नीलामी में रखा गया है। अभी तक इस पर 21,664 डॉलर (करीब 18 लाख रुपये) की बोली लग चुकी है, लेकिन एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इसकी कीमत 40,000 डॉलर (लगभग 33 लाख रुपये) तक जा सकती है।

भारी-भरकम है ट्विटर का यह लोगो

इस विशालकाय लोगो को खरीदने वाले को इसे सैन फ्रांसिस्को स्थित स्टोरेज फैसिलिटी से शिफ्ट कराने की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी। 12×8 फीट आकार और 560 पाउंड (लगभग 254 किलोग्राम) वजन वाले इस चिन्ह को हटाने के लिए क्रेन और एक पूरी टीम की जरूरत पड़ी थी, जिसकी झलक नीलामी वेबसाइट के यूट्यूब वीडियो में देखी जा सकती है।

पहले भी हो चुकी है ‘Larry’ की नीलामी

ट्विटर के पूर्व कर्मचारियों ने इस बर्ड लोगो को प्यार से ‘Larry’ नाम दिया था। यह पहली बार नहीं है जब यह चिड़िया नीलामी में जा रही है। 2023 में, एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण के बाद कंपनी के कई ऑफिस आइटम्स को नीलामी में बेचा गया था। उस समय ट्विटर के ऑफिस में रखी एक छोटी बर्ड स्टैच्यू 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) में बिकी थी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्विटर के इस 12 फुट लंबे ऐतिहासिक लोगो को कौन अपने कलेक्शन का हिस्सा बनाता है और इसकी अंतिम बोली कितनी तक जाती है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन