Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी9 भारतवर्ष के लखनऊ के ब्यूरो चीफ उमेश पाठक का निधन

जियाउल हक़-

कहते रहे बुलाते रहे आओ अवध की चाय पियेंगे लेकिन किस्मत में नही था और आप चल दिये। हमेशा बड़े भाई सा स्नेह देने वाले धाकड़ और बुलन्द पत्रकार TV9 Bharatvarsh के स्टेट हेड रहे आदरणीय उमेश पाठक जी की पीजीआई अस्पताल लखनऊ में इलाज के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई।

बेहद दुःखद पल। पत्रकारिता के एक और विशालकाय युग का अंत हो गया। खुदा उमेश जी को जन्नत नसीब करे।


पंकज चतुर्वेदी-

टीवी 9 भारतवर्ष के ब्यूरो चीफ और बेहद जिंदादिल वरिष्ठ पत्रकार उमेश पाठक जी हमारे बीच नही रहें। उनका पार्थिव शरीर 1 बजे तक पीजीआई में रहेगा उसके बाद उनके पैतृक निवास अयोध्या के लिए प्रस्थान होगा। ईश्वर उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें।


नवेद शिकोह-

टीवी पत्रकारिता में उभरता नाम उमेश पाठक का देहांत। पीजीआई में चल रहा था इलाज। TV9 में थे कार्यरत। एक बजे के बाद पार्थिव शरीर पीजीआई से अयोध्या पैतृक निवास ले जाया जाएगा।


सुधीर कुमार पांडेय-

बहुत अच्छे मित्र और सहकर्मी उमेश पाठक का निधन हो गया . कई शूट और स्टोरी में साथ रहे . लखनऊ का conclave हो या सपना चौधरी का शूट या फिर अयोध्या की स्पेशल स्टोरीज़ , 3 साल में कितना कुछ साथ मिलकर किया गया . अयोध्या से संबंध रखने के कारण अपनापन भी रहा . कोविड के बाद से सेहत लगातार गिरती रही लेकिन ये दिन भी देखना पड़ेगा कभी सोचा ना था . ईश्वर उमेश की आत्मा को शांति दे . फ़ोन पर आते ही ‘बाबा’ कहना हमेशा याद आएगा.


संजय शर्मा-

विधानसभा चुनाव से पहले की बात है ! उमेश पाठक का फ़ोन आया कि संजय भाई टीवी 9 भारतवर्ष को एक गेस्ट हाउस चहिये ! मैंने अपने सामने का पेंट हाउस दिला दिया और फिर कई मुलाक़ातें और बातें होती रही ! हमेशा मस्त रहने वाले उमेश भाई आज छोड़कर चले गये ! स्तब्ध रह गया ! विनम्र श्रद्धांजलि।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन