Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

योगी की बेलगाम पुलिस ने प्रेम करने पर नौजवान मुस्लिम युवक को थाने में पीट पीट कर मार डाला!

श्याम मीरा सिंह-

इक्कीस साल के अल्ताफ़ पर प्रेम प्रसंग में लड़की भगाने का आरोप लगा. उसे कासगंज थाने ले जाया गया. जहां 24 घंटे में ही इसकी मौत हो गई. कासगंज के SP का कहना है कि लड़के ने खुद ही बाथरूम की टौंटी(नल) से लटककर आत्महत्या कर ली है.

थाने के बाथरूम में कौन सी टौंटी इतनी ऊँचाई पर लगी होती है कि उससे लटक कर कोई जान दे देता है? वो भी अपनी जैकेट के नाड़े से लटककर? जैसा कि SP का कहना है

ये सरासर हत्या है और ये कहने में डर नहीं लगना चाहिए. अल्ताफ़ के घरवालों को न्याय मिलना चाहिए।

ये कासगंज सदर थाने के बाथरूम की वो टौंटी है जिससे लटककर अल्ताफ़ द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है. प्लास्टिक की इस टौंटी से एक बाल्टी पानी लटका दिया जाए ये टूट जाए इसमें तो वो 21 साल का लड़का था.

इसे देखने के बाद मुझे ये कहने में डर नहीं है कि यूपी पुलिस हत्यारी है. मैं ट्विटर पर ये हैशटैग शुरू कर रहा हूँ, आप सब भी साथ दीजिए- #UP_Police_murdered_Altaf


समीरात्मज मिश्रा-

यूपीएससी ने दस साल पहले जब सिविल सेवा परीक्षा में सीसैट CSAT पेपर लागू किया था तो उसके पीछे तर्क यह दिया गया था कि इससे छात्रों की अन्य योग्यताओं के अलावा तार्किक कौशल, विश्लेषण क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और समस्या के समाधान की क्षमता का भी परीक्षण हो सकेगा।

कासगंज के एसपी साहब को देखकर लग रहा है कि यूपीएससी की वह सोच कितनी दूरदर्शिता लिए थी, जिसकी कामयाबी अब दिख रही है। हाँ, इस फ़ैसले से हिन्दी और भारतीय भाषाओं के छात्रों के लिए यह परीक्षा पास करना भले ही असंभव सा हो गया हो।


सत्येंद्र पीएस-

22 साल के युवक पर आरोप था कि वह नाबालिग लड़की को भगा ले गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस उसे रात 8 बजे खाना खाते समय उठा ले गई और घर वालों से कहा कि आधे घण्टे में छोड़ देंगे, आकर खा लेगा।

2 घण्टे बाद भी युवक नहीं लौटा तो खाना लेकर उसके मां बाप थाने पर गए। उन्हें मिलने नहीं दिया गया। दूसरे दिन सुबह युवक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई। पुलिस ने बताया कि युवक ने जैकेट के नाड़े को बाथरूम की टोंटी में बांधकर फांसी लगा ली और मर गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ravindra nath kaushik

    November 17, 2021 at 5:18 pm

    हैशटैग का अपडेट क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन