Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

उपेंद्र राय चाँदी का चम्मच लेकर नहीं पैदा हुए थे, सेल्फमेड हैं, शून्य से शुरुआत की थी!

आज हजारों लोगों को किसी न किसी रूप में रोजगार दिए हुए हैं, इंगेज किए हुए हैं!

यशवंत सिंह-

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय जी का जन्मदिन है! एआई से मैंने उनका जीवन परिचय पूछा तो उसने डीओबी (Date Of Birth) 16 जनवरी 1982 बताया। मतलब मुझसे पूरे दस साल छोटे। लेकिन अनुभव सफलता संघर्ष समृद्धि में मुझसे दसियों साल बड़े।

मेरे जिले ग़ाज़ीपुर के गांव शेरपुर के मूल निवासी उपेंद्र राय जी की उम्र अगर सच में बयालीस साल है तो उन्होंने बहुत कम उम्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सबसे अद्भुत बात है उनके व्यक्तित्व में ग़ज़ब कंट्रास्ट है। वे एक साथ परम आध्यात्मिक और परम दुनियादार होते हैं। उनसे किसी टॉपिक पर बात कर लीजिए। छोटी मोटी चीजों में उलझने और बेवजह ऊर्जा खर्च करने से बचने लगे हैं। सीबीआई ईडी जेल… इन सबने उपेंद्र राय को उदात्त किया है। सोचने समझने जीने का दायरा बड़ा किया है।

प्रतिकूल हालात में आप कैसे ख़ुद को तपाकर सोना बना लेते हैं, ये उपेंद्र राय के उदाहरण के ज़रिए साबित होता है। सारे मुकदमे झूठे निकले। सब केस खत्म होते गए। एकाध जो बचे हैं वो निपटने की प्रक्रिया में हैं। मतलब वो बुरा वक्त बस इम्तहान लेने आया था।

अभी एक मित्र से चर्चा हो रही थी। मैंने कहा- बयालीस साल के उपेंद्र राय अगर आज यहाँ हैं तो बावन और बासठ साल के उपेंद्र राय कहाँ होंगे!

उपेंद्र राय चाँदी का चम्मच लेकर नहीं पैदा हुए थे। सेल्फमेड हैं। शून्य से शुरुआत की थी। आज हजारों लोगों को किसी न किसी रूप में रोजगार दिए हुए हैं, इंगेज किए हुए हैं। ये बड़ी बात है। एक नौजवान मीडिया उद्यमी के रूप में वे अप्रतिम हैं। उनके आसपास कोई नहीं है।

मैं पहले सफल लोगों से चिढ़ता था। मेरे दिमाग़ सोच विचार की कामरेडी कंडीशनिंग थी। मैंने पचास साल उम्र पूरी होते ही क्रांति से शांति की ओर का नारा ख़ुद के लिए दिया और सोचने का तरीका एक सौ अस्सी डिग्री बदल दिया। मैं सफल लोगों में वो केमिकल तलाशने लगा हूँ जो उन्हें विशिष्ट और बड़ा बनाता है। उपेंद्र राय में बहुत कुछ है। उनका एक विस्तृत पॉडकास्ट आना चाहिए। सख़्त से सख़्त सवाल हों। और उससे मुक़ाबिल उपेन्द्र राय हों! उम्मीद है अमृत निकलेगा।

जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई Upendrra Rai भाई!

Related News…

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय को पत्रकार अश्विनी शर्मा ने जन्मदिन की यूँ बधाई दी है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Arun Srivastava

    January 17, 2026 at 3:28 pm

    चांदी का चम्मच लेकर तो उपेंद्र राय के किसी समय के देवता/आदर्श/परम आदरणीय सुब्रत राय भी पैदा नहीं हुए थे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन