Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वकील के घर महिला क्लाइंट ने धरना दिया, कवरेज के लिए आए पत्रकारों पर टूट पड़ा वकील

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कवरेज करने गए पत्रकार को वकील व उसके साथियों ने लाठी-डंडों ईटो सरिया से जमकर की पिटाई। सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के टापा पैठ मंगलम धर्मकांटे वाली गली में रहने वाले वकील अरुण कुमार शर्मा के घर उसकी क्लाइंट धरना दे रही थी। क्लाइंट कई गंभीर आरोप लगा रही थी। वकील द्वारा लगातार पैसे लिए जा रहे थे और काम नहीं कराने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर महिला ने वकील के घर पर ही धरने दे दिया। आसपास के लोग वहां जमा हो गए।

महिला द्वारा धरने की सूचना पर मौके पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार के साथ वकील और उसके साथियों ने जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

फिरोजाबाद में महिला के धरना प्रदर्शन की कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की तो इस घटना के विरोध में गुरुवार को टूंडला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने डीएम के संबोधित ज्ञापन एसडीएम सत्येंद्र सिंह को सौंपा।


प्रेस क्लब संरक्षक राजू उपाध्याय ने कहा कि थाना उत्तर क्षेत्र में अधिवक्ता के घर के सामने धरना प्रदर्शन कर रही महिला की कवरेज करने गए एक समाचार पत्र के संवाददाता के साथ अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। धरना प्रदर्शन कर रही महिला ने भी पत्रकार को बचाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पत्रकार को किसी तरह बचाया। अध्यक्ष अरुण रावत ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सचिव बृजपाल परमार ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं। जो भी घटना घटती है उसे जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए पत्रकारों को चौथा स्तंभ भी कहा जाता है। कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ की गई मारपीट निंदनीय है। ज्ञापन देने वालों में संजय शर्मा, रामपाल सिकरवार, आशीष शर्मा, अंकित श्रोत्रिय, संतोष शर्मा, राष्ट्रदीप जैन, देवेंद्र प्रताप, महेश ठैनुआ, अनिल शर्मा, सोमेंद्र पौनियां, विवेक शर्मा, गुलाब सिंह, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन