Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

काशी में खुला ‘तेजस टूडे’ का ब्यूरो कार्यालय

वाराणसी। जौनपुर से प्रकाशित राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे का वाराणसी के बाबतपुर क्षेत्र के रामपुर में ब्यूरो कार्यालय खुला। इसका उदघाटन समाजसेवी दीपक सिंह एवं डा. सुनील पटेल (युवा नेता अपना दल) ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने समाचार पत्र की प्रति लेकर उसका लोकार्पण किया।

इसके पहले अतिथियों सहित उपस्थित सभी लोगों ने सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना करते हुये दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत हुआ। इस मौके पर अतिथियों सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाचार पत्र समाज का आईना होता है जो केवल सही बातों को समाज में लाता है। कई बार सही खबरों को प्रकाशित करने में कलम के सिपाहियों को काफी कुछ सहना पड़ता है।

इसी क्रम में डा. सुनील पटेल, दीपक सिंह, जयसिंह पटेल, डा. रामाश्रय, संजय सिंह पटेल सहित अन्य लोगों ने ब्यूरो चीफ जितेन्द्र चौधरी को बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना किया।

वहीं श्री चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश (पत्रकार, बड़ागांव) ने किया। इस अवसर पर पंकज चौधरी, राकेश तिवारी, विजय सिंह, आकाश यादव, जय प्रकाश, दिलीप कुमार, अतुल राय, धीरज मिश्रा, विजय मिश्रा, अजीत मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, संजय सिंह पटेल, प्रदीप सिंह पटेल, संजय पाण्डेय उर्फ पप्पू प्रधान, शुभम जायसवाल, जन्मेजय मिश्रा, राहुल राजभर, शैलेन्द्र राजभर, रविन्द्र राजभर, अरविन्द, अरूण, विशाल राजभर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन