Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

टाइम्स नॉऊ नवभारत से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार राठौर विचित्रमणि सिंह!

एनडीटीवी से इस्‍तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार राठौर विचित्रमणि सिंह टाइम्‍स नॉऊ नवभारत से जुड़ गये हैं. उन्‍होंने कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर चैनल ज्‍वाइन किया है. एनडीटीवी से पहले वे एबीपी न्यूज में बतौर एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर काम कर चुके हैं. वहां उन्होंने फ्लैगशिप शो ‘इंडिया चाहता है’ को लॉन्च किया था.

दिल्‍ली में अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विचित्रमणि देशबंधु और ईटीवी के साथ भी लंबे समय तक काम किया है. एबीपी न्‍यूज में जाने से पहले वह 18 साल तक आजतक न्‍यूज चैनल के साथ बतौर ईपी कार्यरत थे. कई साल तक राज्‍यसभा टीवी के साथ भी जुड़े रहे हैं. उनकी गिनती इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के गिने चुने शानदार स्क्रिप्‍ट राइटरों में होती है.

मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले विचित्रमणि ने हॉयर एजुकेशन काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय से पूरा किया है. राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों के साथ ऐतिहासिक व्‍याख्‍या वाली खबरों को लेकर उनकी समझ बेजोड़ है. विचित्रमणि एक शानदार लेखक भी है. उनका उपन्‍यास ‘प्‍यार में शाहीनबाग’ का पिछले साल फरवरी में विमोचन हुआ था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Subodh Singh

    January 28, 2026 at 11:16 am

    हा हा हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन