Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विधायक संजय गुप्ता और पत्रकार अमरनाथ झा ने लगाए एक दूसरे पर गंभीर आरोप

कौशाम्बी के चायल विधानसभा से एमएलए संजय गुप्ता ने पत्रकार अमरनाथ झा के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराया है और कई गम्भीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें विधायक का पत्र-

विधायक के आरोपों पर पत्रकार अमरनाथ झा ने अपनी प्रतिक्रिया जो दी है, उसे पूरा पढ़ें-

सभी पत्रकार साथियों को नमस्कार ।

मैं अपने सभी पत्रकार साथियों से यह कहना चाहता हूं मैं 7 दिसंबर कि रात विधायकों की टिकट कटने की एक चर्चा की खबर चलाई थी । जिस पर दूसरे दिन 8 दिसंबर को विधायक ने मेरे खिलाफ झूठे आरोप प्रत्यारोप लगाकर वीडियो वायरल किया है । जब मैंने यह देखा तो मैं फिर दूसरे दि भी विधायक के खिलाफ भू माफिया और सरकारी व दलितों की जमीन को कब्जा करने के बारे में खबर चलाई तो,विधायक ने रात 11ः 54 पर मेरे खिलाफ कोखराज में मुकदमा दर्ज करा दिया है । विधायक द्वारा आरोप लगाना मुझ पर बेबुनियाद है और यह जिन बातों को कहा जा रहा है वह साल भर पुरानी बातें है । अगर विधायक का कहना कि मेरे पास अमरनाथ झा द्वारा मोबाइल मांगा गया है,ब्लैक मेल किया तो मैंने कभी विधायक से मोबाइल नहीं मांगा है । उन्होंने खुद मोबाइल गिफ्ट करने के बात अपने परसरा कार्यालय में कई लोगों के सामने कहा था और वह भी मोबाइल देने की बात 3 माह तक खुद देने को कहते रहे और दिया भी नही । मोबाइल देने के बात करते रहे लेकिन मोबाइल नहीं दिया और बदनाम जरूर किया ,तो उनका यह आरोप लगाना बेबुनियाद है लेकिन मैंने जो उन पर आरोप लगाया है वह हंड्रेड परसेंट सत्य है । विधायक ने अपने कुछ लोगों और पत्रकार साथियों से मेरे बारे में पर्सनल चीजों को चलवा रहे हैं वह भी बेबुनियाद है लेकिन इस लड़ाई में विधायक अपनी कमियों को छुपाने के लिए कहीं ना कहीं हमारे साथियों को इस्तेमाल कर रहा है । सिर्फ मैं अपने पत्रकार साथियों से यही कहूंगा कि जो सच है उसका साथ दें और सच्चाई को उजागर करें और इस लड़ाई में मैं पीछे नहीं हटूंगा चाहे मुझको पत्रकारिता से सन्यास लेना पड़े । मेरी बस आप लोगों से यही अपील है कि आज मेरे साथ जो विधायक कर रहा है वह कल किसी और के साथ भी हो सकता है यदि आप उसके गलत कारनामों को उजागर करेंगे तो…

अगर नहीं विश्वास है तो उसके खिलाफ उसके गलत खबरों को चला कर देख लो बाकी आप लोग समझदार हैं । यह लडाई मेरी पर्सनल नहीं है यह लड़ाई सभी पत्रकार साथियों की है । अगर आपको लगता है कि मैं सही कह रहा हूं तो आप लोगों को मेरा साथ देना चाहिए एक पत्रकार होने के नाते… अगर आपको लगता है कि मैं गलत हूं तो आप लोग बिलकुल साथ न दे…बाकी आप खुद समझदार है…

अमरनाथ झा – पत्रकार

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन