Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मंत्री अनिल विज इंटरव्यू की रिकार्डिंग छोड़ भागे

इंडिया न्यूज हरियाणा के शो ‘सामना सवालों का’ में अपना इंटरव्यू देने हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज स्टूडियो पहुंचे थे। कार्यक्रम को होस्ट कर रहे चीफ एडीटर अजय शुक्ल ने जब उनसे उनके क्षेत्र के विवादों पर सवाल किये तो वह जवाब देने के बजाय कार्यक्रम छोड़कर भाग खड़े हुए।

उनके विधानसभा क्षेत्र में अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड आता है जिसके उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। मंत्री के कहने पर उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सुरेंद्र तिवारी, मंत्री विज का खास बंदा होता था मगर कुछ ऐसा हुआ है कि दोनों में खटक गई। यह विवाद अंबाला में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री विज के खिलाफ उनकी पार्टी के विधायक अशीम गोयल तमाम गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

राज्य के अस्पतालों में आउटसोर्सिंग और खेल के क्षेत्र में ग्रामीण स्टेडियम को लेकर भी उनका विभाग सवालों में है। इन तथ्यों को लेकर जब सवाल किये गये तो मंत्री अनिल विज को नागवार गुजरा। वह अपनी ब्रांडिंग वाला इंटरव्यू चाहते थे मगर वैसा होता न देख वह कार्यक्रम छोड़कर स्टूडियो से निकल गये। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे सवालों की उम्मीद न थी। गौरतलब है कि इंडिया न्यूज का वीकली शो “सामना सवालों का” काफी चर्चित है। इसकी खासियत तथ्यों पर आधारित सवाल ही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन