Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विशाल दुबे ने सहारा समय न्यूज़ चैनल से दिया इस्तीफ़ा, जल्द नई भूमिका में दिखेंगे

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सहारा समय न्यूज़ चैनल के असाइनमेंट से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले पत्रकार विशाल दुबे ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है। विशाल ने चैनल में दो साल तक राष्ट्रीय असाइनमेंट टीम में नेशनल चैनल हेड अजय मिश्रा के नेतृत्व में काम किया।

विशाल ने अपने कार्यकाल के दौरान अजय मिश्रा के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की सराहना की। उन्होंने कहा, “अजय मिश्रा जी से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। वे एक बेहतरीन व्यक्तित्व हैं, जो टीम को सही दिशा में प्रेरित करते हैं और उनके नेतृत्व में काम करना हमेशा सुखद अनुभव रहा।”

विशाल दुबे मूल रूप से एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, लेकिन पत्रकारिता में उन्होंने अपनी मेहनत और कुशलता से अलग पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि सहारा समय में उनकी शुरुआत क्षेत्रीय चैनल में हुई थी, लेकिन उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें नेशनल चैनल टीम में शामिल किया गया।

अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर को लेकर विशाल ने कहा, “इंजीनियरिंग से पत्रकारिता तक का सफर मेरे लिए एक अप्रत्याशित लेकिन संतोषजनक अनुभव रहा।”

विशाल ने संकेत दिया है कि वे जल्द ही मीडिया के एक प्रमुख संस्थान से जुड़ने वाले हैं, जहां उन्हें एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलेगा।

भविष्य को लेकर आशान्वित विशाल ने अपने सहयोगियों और शुभचिंतकों से अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विशाल दुबे का यह सफर उनके दृढ़ निश्चय और मेहनत का प्रमाण है। अब देखना होगा कि उनकी अगली पारी किस संस्थान के साथ और किस नई भूमिका में शुरू होती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन