Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वाड्रा डीएलएफ डील की सूचना देने से पीएमओ द्वारा मना करने के खिलाफ याचिका

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने आज इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में रोबर्ट वाड्रा-डीएलएफ डील के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय में खोली गयी पत्रावली के सम्बन्ध में जानकारी दिए जाने हेतु रिट याचिका दायर किया है. मामले की सुनवाई परसों (06 अगस्त- बुधवार) को होगी. याचिका के अनुसार डॉ ठाकुर ने अक्टूबर 2012 में रोबर्ट वाड्रा- डीएलएफ डील के बारे में अरविन्द केजरीवाल और प्रशांत भूषण द्वारा लगाए गए आरोपों के सम्बन्ध में जांच कराने के लिए आवेदन प्रेषित किया था. इसके बाद उन्होंने इस सम्बन्ध में हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर किया था.

कालांतर में उन्होंने इन दोनों मामलों में प्रधानमंत्री कार्यालय में खोली गयी पत्रावली के नोटशीट की प्रति देने हेतु आरटीआई प्रेषित किया था. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा विभिन्न कारणों से सूचना देने से मना करने पर डॉ ठाकुर ने इसके लिए केन्द्रीय सूचना आयोग में शिकायत की थी जिसे आयोग ने यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि यह वैयक्तिक सूचना है और गोपनीयता की शर्त पर दी गयी है. डॉ ठाकुर ने आयोग के आदेश को इस आधार पर गलत बताया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा विधि अधिकारियों से प्राप्त सूचना ना तो वैयक्तिक सूचना मानी जायेगी और ना ही गोपनीय.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन