Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भड़ास एडिटर महाकुंभ गए लेकिन नहाए नहीं, देखें तस्वीरें

यशवंत सिंह-

क बात बताऊँ। मैं दो दिन और दो रात संगम में था लेकिन नहाया एक्को दिन नहीं। एक बार संगम तक पहुँचने का प्रयास हमारे ग्रुप ने किया तो दस पंद्रह किमी चलने के बाद बढ़ते जन दबाव को देख मुड़कर लौट आए।

अवधेशानंद जी के कैम्प में बसाए गए वीआईपी सूट के बाथरूम में गीजर के हॉट गंगे वाटर से नहाया। मन चंगा तो कठौती में गंगा। इसी दिन के लिए कहा गया है।

वीआईपी लोग जहाँ नहाते हैं, संगम नोज पर, वहाँ का पानी ज़्यादा साफ़ रखा जाता है। उस जगह ही अपन को नहाना था लेकिन वहाँ पहुँचने में ही पसीने निकल गए तो प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया नहाने का।

ये बात तेइस चौबीस जनवरी की है। पच्चीस जनवरी को सबसे ऊपर की तस्वीर में दिख रहे हम चार लोग कैम्प में खड़ी अपनी एक कार में सवार हुए और पतली गली से होम टाउन ग़ाज़ीपुर चले आए।

पच्चीस की आधी रात से ही गाड़ियों, पास आदि पर बैन लगाया गया। इससे पहले निकलना ज़रूरी था वरना फँस जाते।

अब अपन लोग कुंभ जाएँगे छह फ़रवरी को। पाँच को मोदी जी अपना चुनावी कुंभ डुबकी प्रसारित करा लें चैनलों पर फिर हम लोग आराम से हर-हर गंगे करेंगे!

देखें अवधेशानंद जी के आश्रम की कुछ तस्वीरें-

इस विजिट में सुधांशु महाराज से भी मुलाक़ात हुई-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन