Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज18 इंडिया से यतेन्द्र शर्मा और इंडिया टुडे से विजय रावत के बारे में सूचनाएं!

टीवी न्यूज इंडस्ट्री में अहम बदलाव देखने को मिले हैं। न्यूज18 इंडिया ने अपने पॉलिटिकल एडिटर यतेन्द्र शर्मा को एक साथ कई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। खबर के मुताबिक, नेटवर्क ने यतेन्द्र शर्मा को दिल्ली ब्यूरो में रिपोर्टर्स का हेड नियुक्त किया है।

इसके साथ ही उन्हें टीवी और डिजिटल—दोनों प्लेटफॉर्म पर एंकरिंग की जिम्मेदारी भी दी गई है। संगठन के भीतर इसे यतेन्द्र शर्मा की राजनीतिक कवरेज और संपादकीय अनुभव पर भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।


उधर, वरिष्ठ पत्रकार विजय रावत ने इंडिया टुडे समूह से अपनी पारी को विराम दे दिया है। विजय रावत बीते नौ वर्षों से अधिक समय से इस प्रतिष्ठित मीडिया समूह से जुड़े हुए थे और उन्होंने विभिन्न अहम भूमिकाओं में काम किया।

अपने इस्तीफे की जानकारी साझा करते हुए विजय रावत ने बताया कि वह जल्द ही एक अन्य प्रमुख मीडिया संस्थान में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं, जिसकी औपचारिक घोषणा समय आने पर की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन