Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

टाइम्स ऑफ इंडिया के विश्लेषण के मुताबिक युद्ध का इससे आगे बढ़ना भारत के हित में नहीं था!

संगम पांडेय-

  • इंडस वाटर ट्रीटी का खारिज किया जाना बरकरार रहेगा।
  • आगे से पाकिस्तान की ओर से किसी भी आतंकी हमले को युद्ध की शुरुआत माना जाएगा।
  • इन दो एकतरफा नीतियों के साथ भारत ने उस युद्धविराम को मंजूर किया है, जिसका प्रस्ताव (खबरों के मुताबिक) पाकिस्तान की ओर से दिया गया।
    हालाँकि 12 मई को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की बैठक होनी है, जिसमें शायद कुछ और बातें तय हों।
  • टाइम्स ऑफ इंडिया के विश्लेषण के मुताबिक युद्ध का इससे आगे बढ़ना भारत के हित में नहीं था, क्योंकि failed state पाकिस्तान के पास अब कुछ खोने को नहीं है, जबकि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को इससे नुकसान हो सकता है।
  • यह भी बात सामने आई है कि अमेरिका ने आईएमएफ के कर्ज की मार्फत इसमें अपनी भूमिका निभाई है। ट्रंप ने पाकिस्तान को युद्धविराम के बिना कर्ज जारी करने वाले कागजों पर हस्ताक्षर से मना कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान के अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया। ज्ञातव्य है कि अमेरिका की मंजूरी के बगैर यह कर्ज जारी नहीं किया जा सकता।
  • ट्रंप की इस पहल की वजह यह बताई जा रही है कि भारत में इस युद्ध से पैदा होने वाली आर्थिक अस्थिरता का असल फायदा चीन को मिलने वाला था, जो इन दिनों ट्रंप की टैरिफ वार के निशाने पर है।
  • वैसे जो लोग इस युद्ध को जारी रखने के हक में हैं क्या वे बताएँगे कि इसका अंतिम लक्ष्य क्या होना चाहिए था, जो मुमकिन भी हो?
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन