Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लाइव मारकुटाई दिखाने वाले जी ग्रुप के खिलाफ थाने में लिखित कंप्लेन

उम्मीद है मारकुटाई लाइव दिखाने के बाद चैनल चौथे रैंक से ऊपर उठेगा…

Nitin Thakur : थप्पड़ कोई किसी को भी मारे गलत ही है, लेकिन आपा खोकर जो पहले मारे उसकी गलती थोड़ी ज़्यादा है. इस मामले में पहले आपा खोनेवाली मोहतरमा थी. उनमें फुर्ती भी मियां जी से ज़्यादा निकली. चैनल अगर खुद को टीआरपीखोर साबित नहीं करना चाहता तो दोनों बद्तमीज़ों को बैन करे.

वो नहीं करता तो ये कदम रेगुलेटरी संस्थाओं को उठाना चाहिए और चैनल को इस बाबत आदेश दे. इसके अलावा एक दावा स्पोर्ट्स चैनल भी कर सकते हैं कि यदि रेसलिंग भी न्यूज़ चैनल ही दिखा लेंगे तो वो क्या दिखाएंगे, क्योंकि एंटरटेनमेंट तो पहले ही वहां चल रहा है. वैसे इस प्रकरण के बाद हरियाणा-नोएडा के बाउंसर्स की स्टूडियो में तैनाती रोज़गार के नए अवसर खोल रही है. सुरक्षा प्रदान करनेवाली कंपनियां ध्यान दें. जो कुछ हुआ वो बेहद टीआरपीणीय रहा. मारकुटाई करनेवालों के लिए भी. उसे दिखानेवालों के लिए भी. उम्मीद है चैनल चौथे रैंक से ऊपर उठेगा.

टीवी जर्नलिस्ट और ब्लागर नितिन ठाकुर की एफबी वॉल से.

https://www.youtube.com/watch?v=55NezS4H4_4

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन