Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक संरक्षण में मेरी हत्या की हो रही साजिश : जियाउर्रहमान

अलीगढ़ । अमुवि के छात्र पर कथित रूप से फायरिंग करने के आरोप में जेल भेजे गए रालोद नेता जियाउर्रहमान ने 19 दिन की जेल से रिहाई के बाद पुलिस और योगी सरकार पर हमला बोला है। रालोद नेता ने भाजपा नेताओं के राजनैतिक दवाब में षडयंत्र के तहत फर्जी घटना में जेल भेजने का आरोप पुलिस पर लगाया है। बुधवार को मीडिया से वार्ता करते हुए रालोद नेता जियाउर्रहमान ने कहा कि 19 मार्च को मेरे रूम पर फायरिंग की गई जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज करा दी गयी थी। बड़े राजनैतिक षडयंत्र के तहत आरोपियों ने अमुवि छात्र पर हमला कराया और फिर गोली इम्प्लांट कराई ताकि मुझे फंसाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने गोली इम्प्लांट करने का खुलासा तो कर दिया लेकिन भाजपा के राजनैतिक दवाब में फायरिंग भी फर्जी होने का खुलासा नही किया जो कि मेरे साथ ना-इंसाफी है। भाजपा सरकार कानून और लोकतंत्र की हत्या कर रही है । जो भी भाजपा और आरएसएस के खिलाफ बोल रहा है उसे कुचलने के प्रयास किया जा रहा है। रालोद नेता ने कहा कि अमुवि छात्र को गोली मारने की साजिश रच अमुवि बनाम जियाउर्रहमान बनाने की कोशिश की गई जो विफल हुई। रालोद नेता ने कहा कि जिस वक़्त की घटना दिखाई गई है तब वह अपने आफिस में थे जो सीसीटीवी में कैद है, पुलिस ने मेरा पक्ष सुने बिना ही फर्जी तरीके से अपराधियों की तरह जेल भेज दिया। जियाउर्रहमान ने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ मुखर रहने के चलते प्रशासनिक संरक्षण में मेरी की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रो, युवाओं और हक की आवाज़ उठाने पर मुझे फंसाया गया। रालोद नेता ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने निष्पक्ष जांच नही की तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे। साम्प्रदायिक और देश विरोधी ताकतों के खिलाफ मेरा अभियान जारी रहेगा।

रालोद के खैर से पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा कि रालोद नेता जियाउर्रहमान के साथ बड़े षडयंत्र का खुलासा स्वंय पुलिस ने किया जिससे यह साफ है कि रालोद नेता को बेकसूर जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में रालोद नेता अपने आफिस में है, पुलिस भाजपा के दवाब में काम कर रही है। रालोद जियाउर्रहमान के साथ है, हाईकमान को पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। रालोद जिलाध्यक्ष चौ रामबहादुर सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठ रही प्रत्येक आवाज को झूठे मुकद्दमे लिखकर दवाने का काम कर रही है। पुलिस कानून की जगह सत्ता के इशारे पर कार्य कर रही है। पुलिस ने जानबूझकर रालोद नेता को फंसाया है, मामले को खत्म नही किया तो आंदोलन होगा। रालोद के पूर्व मेयर प्रत्याशी प्रतीक चौधरी एड ने कहा कि जियाउर्रहमान के साथ पुलिस ने ज्यादती की है| मामले का पूरा खुलासा होना चाहिए था लेकिन पुलिस ने भाजपा के दवाब में काम किया| उन्होंने कहा कि रालोद अब चुप नहीं बैठेगा, हाईकमान से निर्देश मिलते ही आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी| इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, जिलाध्यक्ष रालोद चौ रामबहादुर चौधरी, पूर्व मेयर प्रत्याशी प्रतीक चौधरी एड, डॉ इरफ़ान खान, सलमान शेरवानी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे|

अमुवि इंतजामिया नौशाद को करे बर्खास्त

अलीगढ़ । रालोद नेता जियाउर्रहमान ने झूठी एफआईआर लिखाने और षडयंत्र के तहत गोली इम्प्लांट कराने वाले अमुवि छात्र नौशाद को अमुवि प्रशासन से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अमुवि का नाम बदनाम कराने वाले ऐसे छात्र को निलंबित नही बर्खास्त करना चाहिए । कुलपति को पत्र लिखकर बर्खास्त करने की मांग की गयी है। उन्होंने कहा कि नौशाद के ऊपर मानहानि का केस करेंगे । उन्होंने कहा कि अमुवि के कुछ कथित छात्र नेता भी षडयंत्र में शामिल थे उनके बारे में कुलपति को शिकायत की गई है। जल्द ही नाम का भी खुलासा किया जाएगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन