Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

अमर उजाला वाराणसी में वरुण उपाध्याय को मिला प्रमोशन!

Smiling man with long dark hair and a beard, wearing a gray vest over a white shirt, holding a white cup in a plant-lined hallway.

वाराणसी: पत्रकार वरुण उपाध्याय को अमर उजाला के वाराणसी कार्यालय में प्रमोशन मिला है। उन्हें सीनियर सब एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरुण पिछले करीब चार वर्षों से अमर उजाला के वाराणसी कार्यालय में कार्यरत हैं।

वाराणसी से पहले वरुण करीब पांच साल तक अमर उजाला के नोएडा कार्यालय में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस तरह अमर उजाला के साथ उनका सफर करीब नौ साल का हो गया है।

वरुण उपाध्याय ने पत्रकारिता की शुरुआत 2011 में इंडिया न्यूज से की थी। भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इंडिया न्यूज के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह न्यूज 30 और चैनल वन जैसे संस्थानों से भी जुड़े रहे।

इसके बाद वरुण ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रिंट पत्रकारिता का रुख किया और 2015 में पंजाब केसरी, अंबाला से बतौर सब एडिटर प्रिंट मीडिया में अपनी पारी शुरू की। इसके बाद वह अमर उजाला से जुड़े और लगातार अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते हुए अब सीनियर सब एडिटर के पद तक पहुंचे हैं।

वरुण उपाध्याय ने अपनी नई जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने इस प्रमोशन की जानकारी साझा करते हुए इसे करियर के नए पड़ाव के तौर पर बताया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन