Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

4पीएम वाले संजय शर्मा का आज जन्मदिन है!

अविनाश दास-

संजय भाई बहादुर तो हैं ही, बहुत ठसक वाले इंसान भी हैं। जो सोच लिया, वो करना ही है। दृष्टि साफ़ है और ऊर्जा की तो पूछिए ही मत। दोस्तों के सुख-दुख को पूरी तरह से अपना लेने वाले इस मशहूर पत्रकार का आज जन्मदिन है। स्थानीयता को एक विराट राष्ट्रीयता में बदल देने वाले संजय शर्मा को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।


यशवंत सिंह-

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क के एडिटर इन चीफ Sanjay Sharma जी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएँ!

बदायूं जैसे जिले से निकल कर पहले लखनऊ फिर पूरे देश में छा जाने का हुनर रखने वाला ये शख़्स अपने अंतस् में एक बच्चे जैसा दिल रखता है! तारीफ़ों और आरोपों से बेपरवाह अपनी धुन में चलने वाले संजय भाई से लखनऊ पहुँचते ही पार्टी ली जाएगी।

संजय शर्मा के बारे में-

संजय शर्मा एक प्रमुख भारतीय पत्रकार हैं, जो लखनऊ स्थित ‘4पीएम न्यूज़ नेटवर्क’ के संपादक हैं। वे अपनी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। संजय शर्मा ने सत्ता के समक्ष तीखे सवाल उठाने और स्वतंत्र रिपोर्टिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बदायूं जिले के मूल निवासी संजय शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और बाद में डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया। उन्होंने ‘4पीएम’ नामक एक समाचार पत्र की स्थापना की, जो लखनऊ में व्यापक रूप से पढ़ा जाता है। बाद में, उन्होंने ‘4पीएम न्यूज़ नेटवर्क’ के तहत एक यूट्यूब चैनल शुरू किया, जो तेजी से लोकप्रिय हुआ और देश के शीर्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो गया।

संजय शर्मा की पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता और स्वतंत्रता के कारण, उन्हें सरकारी दबावों का सामना भी करना पड़ा है। उनकी निडरता और सत्यनिष्ठा ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशेष स्थान दिलाया है। उनकी नेतृत्व क्षमता के चलते ‘4पीएम न्यूज़ नेटवर्क’ ने वैकल्पिक मीडिया प्लेटफार्मों के रूप में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है, जहां वे सत्ता की आंखों में आंखें डालकर सवाल पूछने को ही पत्रकारिता मानते हैं।


ये भी पढ़ें-

4PM के संपादक संजय शर्मा की कहानी किसी फिल्मी दुनिया से कम नहीं है! https://www.bhadas4media.com/sanjay-sharma-4pm-kaun-hain/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन