Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बरेली में पांच पत्रकारों पर डकैती-छेड़छाड़ सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बीते 12 सितंबर को जागेश्वर न्यूज़ व jtv न्यूज़ न्यूजपेपर व न्यूज़ पोर्टल के संपादक मयंक गुप्ता के घर में घुसकर कुछ मीडियाकर्मियों ने हमला किया था. हमलावरों में अपने आप को भारत समाचार का पत्रकार बताने वाले दीपक शर्मा, ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष बताने वाले बीएस चंदेल, तथाकथित पत्रकार मोनू शर्मा, हाल ही में जेल से छूटे तथाकथित पत्रकार गुलाम साबिर आजाद व राष्ट्रीय सहारा में कंप्यूटर ऑपरेटर अमित नारायण शर्मा उर्फ टीका का नाम है.

संपादक मयंक गुप्ता ने घर में घुसकर मारपीट और पत्नी संग छेड़छाड़ कर गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटने की शिकायत पुलिस में की थी. मयंक गुप्ता का कहना है कि खबर चलाने से नाराज इन पांचों लोगों ने हमला किया था. खबरों के कारण इनके द्वारा की जाने वाली वसूली पर लगाम लग गई थी जिससे ये चिढ़े हुए थे. अवैध वसूली बंद होने के चलते ये लोग घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की. पूरे मामले की शिकायत 12 सितंबर को ही थाना इज्जत नगर पुलिस से लेकर जिले के आला अधिकारियों तक की जा चुकी थी. मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था.

पीड़ित संपादक ने मामले की शिकायत एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से की. उसके बाद बरेली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज इज्जत नगर थाने में पांचो अपराधियों के खिलाफ डकैती व छेड़छाड़ की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आपको बता दें अपने आप को भारत समाचार का पत्रकार बताने वाले दीपक शर्मा पर बरेली जनपद में पहले से भी कई मामले दर्ज हैं जिसमें चोरी, लूटपाट, बलवा, मारपीट, एससी एसटी एक्ट सहित कई संगीन मामले हैं. तथाकथित पत्रकार गुलाम साबिर आजाद हाल ही में जेल से छूटा है. उस पर भी बरेली जनपद में रेप, 420, रंगदारी, मारपीट सरकारी कार्य में बाधा डालना आदि के कई मामले दर्ज हैं,

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन