Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

मुंबई में 53 मीडियाकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, मचा हड़कंप

मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां कम से कम 53 मीडियाकर्मी ऐसे हैं जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. यह जानकारी बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने दी.

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए 16 और 17 अप्रैल को आजाद मैदान में विशेष शिविर लगाया गया था. इस दौरान 171 मीडियाकर्मियों के लार के नमूने लिए गए थे जिनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन शामिल थे। इनमें से 51 मीडिया कर्मियों को कोरोना संक्रमित पाया गया।

उधर प्रिंट मीडिया से बड़ी खबर ये है कि जहां सभी समाचार पत्रों का प्रकाशन फिर से शुरू हो गया वहीं राज्य सरकार ने घरों में समाचार पत्रों के वितरण पर रोक लगा दिया है। मुम्बई में अधिकांश प्रिंट मीडिया कर्मी घर से काम कर रहे हैं। न्यूज़ पेपर एम्प्लॉयज यूनियन ऑफ इंडिया ने फील्ड में काम कर रहे सभी मीडिया कर्मियों की 50 लाख की बीमा कराने की सरकार से माँग की है।

उधर, माइनॉरिटी कोऑर्डिनेशन कमिटी की ओर से गुजरात के मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन भेजा गया जिसमें मांग की गई के अन्य फ्रंटलाइन कर्मियों की तरह प्रेस के साथियों को भी दुखद अवसान की दशा में 25 लाख रुपए उनके परिवार को दिए जाएं। पढें पत्र-

सेवा में,

मुख्यमंत्री महोदय

गांधीनगर,गुजरात

विषय- कोरोना वाइरस के संक्रमण से पत्रकारों के दुखद अवसान पर परिवार को 25 लाख की सहायता राशि देने के संबंध में,

महोदय,

आप जानते ही हैं कि देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है हमारा राज्य भी इससे बुरी तरह से प्रभावित है व गुजरात के आधे से अधिक केस अहमदाबाद में ही है| हमारे राज्य, शहर को इससे बचाने के लिए फ्रंटलाइन कर्मी के रूप में प्रेस के साथी लगातार काम कर रहे हैं व लोगों तक सही सूचनाएँ पहुंचा रहे हैं| फ्रंटलाइन कर्मियों के दुखद अवसान पर गुजरात सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के सर्क्युलर क्रमांक- 102020-250-क दिनांक 8-4-20 के द्वारा 25 लाख की सहायता राशि परिवार को देने की घोषण की गयी है|

महोदय प्रेस के साथी भी अन्य फ्रंटलाइन कर्मियों की तरह बाहर निकल अपनी जान कि बाज़ी लगाकर आम जनता को सही सूचनाए पहुंचा रहे हैं|

महोदय आपके संज्ञान में है कि कल मुंबई में 50 से अधिक प्रेस के रिपोर्टर, फॉटोग्राफर को कोरोना पॉज़िटिव डिटेक्ट हुआ है| ऐसे में एक कल्याणकारी राज्य के रूप में हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि राज्य में कोरोना वाइरस के संक्रमण से होने वाली मौत के मामले में आवश्यक सेवाओं की सूची में प्रेस के रिपोर्टर, फॉटोग्राफर आदि शामिल कर उनको भी 25 लाख की सहायता राशि देने के आदेश किए जाएँ, जिससे किसी प्रेस के साथी (कर्मी) के दुखद अवसान की दशा में उनके परिवार को उक्त सहायता राशि दी जाए|
ता- 21-4-20
भवदीय,
मुजाहिद नफ़ीस
कंवीनर

शशिकांत सिंह
पत्रकार और मजीठिया क्रांतिकारी
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन