Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एक माह में गुड़गांव के 6 टीवी पत्रकार हुए इधर-उधर : धर्मवीर, सुनील, राज, देवेंद्र, प्रवीण, अरविंद के बारे में सूचनाएं

फोकस हरियाणा न्यूज चैनल में बतौर दक्षिण हरियाणा के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत धर्मवीर शर्मा ने फोकस छोड़ दिया है. वे ईटीवी हरियाणा / हिमाचल में बतौर ब्यूरो चीफ, दक्षिण हरियाणा (Principal Correspondent) ज्वाइन किया है. इससे पहले धर्मवीर ने फोकस के साथ एक साल काम किया. उससे पहले वो लगातार 8 साल तक जी न्यूज के गुडगांव से बतौर रिटेनर पत्रकारिता करते रहे.

गुड़गांव से इंडिया टीवी के लिए पत्रकारिता करने वाले सुनील कुमार ने भी ये संस्थान छोड कर बतौर क्राइम रिपोर्टर ईटीवी हरियाणा / हिमाचल ज्वाइन कर लिया है. सुनील ने इंडिया टीवी के 4 साल तक बतौर स्ट्रिंगर गुड़गांव से काम किया. वहीं ईटीवी हरियाणा / हिमाचल में एक साल से साउथ हरियाणा को बतौर ब्यूरो चीफ सम्भाल रहे राज वर्मा ने यहां अपनी सेवाएं बंद कर दी. वे इंडिया न्यूज हरियाणा में इसी पोस्ट पर चले गए.

इनके संगी साथी देवेन्द्र भारद्वाज जो ईटीवी में रिपोर्टर थे. वो भी राज वर्मा के साथ इंडिया न्यूज में चले गए. इससे पहले राज वर्मा ने दिल्ली आजतक के लिए गुड़गांव से स्ट्रिंगर के तौर पर 8 साल तक काम किया. देवेन्द्र भारद्वाज इससे पहले ”खबरें अभी तक” में रिपोर्टर हुआ करते थे. इसके अलावा न्यूज24 के स्ट्रिंगर प्रवीण शर्मा जो कि पिछले करीब 5 साल से कार्यरत थे, ने पिछले महीने ही मीडिया लाईन छोड़ दिया. एक साल से जी न्यूज हरियाणा के लिए बतौर स्ट्रिंगर काम करने वाले अरविंद सैनी ने भी मीडिया लाईन छोड़ दी है. ये सारा फेरबदल पिछले एक महीने के दौरान ही हुआ है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन