Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ये काम बढ़िया किया.. वैसे भी संसद में विपक्ष की जरूरत ही क्या है?

संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर सदन में बड़ा हंगामा हुआ. भाई सवाल तो सवाल है. लेकिन अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर ये कि विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा से 45 और लोकसभा में 33 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है. इन्हें पूरे सत्र के लिए निलंबित करने की सूचना है.

यानी 78 सांसदों को दोनों सदनों से एक ही दिन में सस्पेंड कर दिया गया है. इनमें से लोकसभा के 3 सांसदों और राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन पर विशेषाधिकार समिति से रिपोर्ट मांगी जाने की बात भी सामने आई है.

रिपोर्ट के आदार पर समिति ये भी तय करेगी कि अगर वे निलंबित होते हैं तो उन्हें कितने दिन के लिए निलंबित किया जाएगा. समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.

सुरेश चिपलुनकर-
वाह.. ये काम बढ़िया किया मोदीजी (सॉरी… ओम बिरला) आपने…
वैसे भी संसद में विपक्ष की जरूरत ही क्या है??

मैं तो कहता हूँ कि देश में विपक्ष नाम की चीज़ होनी ही नहीं चाहिए अब… मोदी मोदी मोदी मोदी मोदी..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन