Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर केएस दीक्षित भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत!

Two men in formal attire pose in an official room, with an Indian flag in the background.

रितेश श्रीवास्तव-

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के एडिटर सुधीर केएस दीक्षित को भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग की हिंदी सलाहकार समिति में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

भारत सरकार के संचार मंत्रालय की ओर से जारी 29 जुलाई 2026 की राजपत्र अधिसूचना में समिति के पुनर्गठन की जानकारी दी गई है। इसमें सुधीर केएस दीक्षित का नाम संचार मंत्री द्वारा मनोनीत सदस्यों की सूची में शामिल है।

समिति में केंद्र सरकार के मंत्रियों और सांसदों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गैर-सरकारी सदस्यों को भी शामिल किया गया है। समिति का उद्देश्य सरकारी कामकाज में हिंदी के इस्तेमाल और राजभाषा से जुड़े विषयों पर सलाह देना है।

करीबी दोस्त और करीब दो दशक पुराना पत्रकारिता का साथ

सुधीर दीक्षित के इस मनोनयन पर उनके करीबी मित्र और वरिष्ठ पत्रकार रितेश के श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

रितेश और सुधीर ने करीब 20 साल पहले हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में ETV से एक साथ पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। शुरुआती दौर से ही दोनों पत्रकारिता में साथ रहे और समय के साथ अलग-अलग संस्थानों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां संभालीं।

‘केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा न्यूज18 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के एडिटर सुधीर दीक्षित भाई को भारत सरकार के संचार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

रितेश वर्तमान में आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (RPSG) के मीडिया एंड पब्लिकेशंस बिजनेस (BMPL) में डिप्टी एडिटर एवं डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

बहुमुखी प्रतिभा के लिए भी जाने जाते हैं सुधीर

सुधीर दीक्षित पत्रकारिता के अलावा अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी एक खास प्रतिभा किसी भी गाने को बिल्कुल सही क्रम में उल्टा गाने की है। अपनी इस अनोखी प्रतिभा के चलते वह लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में भी नजर आ चुके हैं।

उन्हें हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और गुजराती चार भाषाओं पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता के साथ भाषाओं और संगीत में उनकी रुचि उन्हें अलग पहचान देती है।

पत्रकारिता में लंबा अनुभव

सुधीर केएस दीक्षित लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं और वर्तमान में न्यूज18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में जी मीडिया और उसके बाद भोपाल में दैनिक भास्कर के प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने वरिष्ठ संपादकीय भूमिकाएं निभाई हैं।

हिंदी पत्रकारिता में लंबे अनुभव और विभिन्न मीडिया संस्थानों में निभाई गई जिम्मेदारियों के बीच अब उन्हें केंद्र सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य की नई जिम्मेदारी मिली है।

उनके इस मनोनयन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों, सहकर्मियों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।

Two men in formal attire posing in an office with an Indian flag in the background.
Front page of The Gazette of India with the Indian emblem and bold Hindi title The Gazette of India in English below (informational document).
Page from The Gazette of India: Extraordinary listing members and their addresses, with itemized names in Hindi/Marathi and a green check mark in the bottom-left corner.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन