Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

आज इंडियन एक्सप्रेस कह रहा है कि चूना आयोग के तीन लोगों में अनबन पैदा हो गई है!

News image: man in a dark suit with pink tie on stage, arms raised, blue backdrop reading 10 September 2026.

क्या इंडियन एक्सप्रेस की इस इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट में – वोट चोर , गद्दी छोड़!! – इस नारे की गूँज सुनाई दे रही है!
-प्रभात शुंगलू

Newspaper front page with 'EXPRESS INVESTIGATION' header; bold headline about Election Commissioners and voter records, plus a photo of three men at a press conference with caption and surrounding article text.

सौमित्र राय-

अपने यहां एक कहावत है–तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा। यह कहावत समाज ने यह सोचकर गढ़ी है कि जहां तीन लोग होंगे, वहां खटपट होगी।

लेकिन, न्याय का सिद्धांत इसे बहुमत के लिए बेहतर मानता है। यानी तीन जजों की बेंच का फैसला लोकतांत्रिक माना जाता है। राम जन्म भूमि का फैसला भी 5 जजों की बेजोड़ बेंच ने दिया था।

फिर क्या हुआ? सबने देखा।

आज इंडियन एक्सप्रेस कह रहा है कि चूना आयोग के तीन लोगों में अनबन पैदा हो गई है। ज्ञानेश गुप्ता मनमानी कर रहे हैं।

खालिस अंग्रेज़ी में आई इस रिपोर्ट को हिंदी में समझाने एक एंकर उतर आए हैं।

जब नरेंद्र मोदी की सत्ता इन तीनों लोगों को किसी भी अपराध से संवैधानिक सुरक्षा की ढाल दे रही थी, तब इंडियन एक्सप्रेस चुप था।

विरोध के सुर कांग्रेस से उठे, लेकिन आवाज़ धीमी थी। मोदी सत्ता तब अपराजेय थी। कांग्रेस हार रही थी।

अब चूना आयोग अपराजेय है। इतनी ताकत कि सुप्रीम कोर्ट की ताकत भी सुप्रीम नहीं बची।

फिर दिल्ली के SIR में ऐसा क्या हुआ कि इंडियन एक्सप्रेस को यह खबर करनी पड़ी? जवाब है कि चूना आयोग के नोटिस की लात 33 लाख लोगों के पिछवाड़े पर पड़ी है।

अब समझ आ रहा है कि आयोग का सॉफ्टवेयर ही गड़बड़ है। दोनों चूना आयुक्त ने 10 महीने में 14 बार शिकायत की।

ज्ञानेश गुप्ता SIR में मनमानी करते रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में 79 सीटों पर वोटर लिस्ट में हेरफेर हुआ। नरेंद्र मोदी की सत्ता आज चोर–उचक्कों और दलालों की बैसाखी पर खड़ी है।

अब यह साफ है कि ज्ञानेश गुप्ता जब चाहें ECINET से लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटें या जोड़ें–कोई कुछ नहीं कर सकता।

ज़ाहिर है–इंडियन एक्सप्रेस को यह सारा गुप्त ज्ञान लीक किया गया है–यह दिखाने के लिए कि नरेंद्र मोदी की बीजेपी सत्ता फ़र्ज़ी है, हेराफेरी से बनी है, गैरकानूनी है, कमज़ोर है।

यह बात सभी लोग जानते हैं। नया क्या है? क्या होगा इस खुलासे से?

आज गोदी एंकर इस खुलासे को देश के लिए खतरा बताएंगे। ईडी, IT, सीबीआई की टीम बनेगी। इंडियन एक्सप्रेस के गोयनका पर छापे की तैयारी होगी। FIR की धाराएं तैयार की जाएंगी।

फिर बीजेपी बचाव में उतरेगी, क्योंकि निशाने पर वही है। बैसाखी बने सारे चोर–उचक्के बोलेंगे।

उसके बाद सब शांत हो जाएगा। इंसाफ़ की इक्का–दुक्का आवाज़ें। ज्ञानेश गुप्ता के इस्तीफ़े की आवाज़। गला घोंट दिया जाएगा।

भारत फिर लोकतांत्रिक देश कहलाएगा।

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन