भारतीय जनता पार्टी (BJP4India) ने अपने एक्स हैंडल पर करीब 6 मिनट अवधि का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में चुनाव आयुक्तों पर किए गये इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे का खंडन किया गया है। बीजेपी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि-
“Indian Express ने चुनाव आयोग पर अपने लेख में वोटर लिस्ट से जुड़ी शक्तियों, आयोग के कामकाज और Form 6 में बदलाव को लेकर कई दावे किए। लेकिन जब इन दावों को तथ्यों की कसौटी पर परखा गया, तो तस्वीर कुछ और ही सामने आई!
सबूतों के साथ पेश है पूरा Fact Check। दावा बनाम सच्चाई, खुद देखिए इन दावों में कितना दम था!”
नरेंद्र प्रताप-
भारतीय जनता पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग पर इंडियन एक्सप्रेस की खबर को भ्रामक साबित करने की कोशिश की है. निर्वाचन आयोग IA की खबर को भ्रामक नही कह सका. जबाब में भी कुछ ना बोल सका.
बीजेपी प्रभात रंजन मिश्रा से तैयार कराये गये वीडियो के जरिये निर्वाचन आयोग के दो चुनाव आयुक्तों के दावे, शिकायतें और चिठ्ठियों को भ्रामक साबित करने में जुटे है.
प्रभात रंजन मिश्रा कौन है और इनका बीजेपी से क्या संबध है यह तो नहीं जानते लेकिन पूरे देश की भावनाओं और इंडियन एक्सप्रेस के सत्य के सामने 23 मिलियन फोलोअर्स वाले बीजेपी हैंडल पर यह पोस्ट बीते 12 घंटे में सिर्फ 1.54 लाख लोगों तक ही पहुंच पाया है.
झूठ के पांव सिर्फ इतने ही होते हैं.
ओ भाई.. ज्ञानेश कुमार की ज़ुबान पर फेविकोल लगा है या उनका मौनव्रत चल रहा है ?
उनके बचाव का ठेका आपने क्यों ले रखा है?
बीजेपी और ज्ञानेश कुमार के बीच कोई MOU साइन हुआ है क्या?
‘मैं मक्कारी और धूर्तता से तुम्हारा काम करूंगा तुम मुझे कवर फायर देना’
चार दिन हो गए. सामने आकर एक एक पॉइंट का जवाब क्यों दे रहे हैं ज्ञानेश जी?
दोनों चुनाव आयुक्तों को साथ लेकर नहीं आ सकते तो खुद ही आएं मीडिया के सामने.
आप लोग क्यों उनका काम कर रहे हो?
-अजीत अंजुम
Related News…
इंडियन एक्सप्रेस में रितिका चोपड़ा ने आज फिर चुनाव आयोग का भांडा फोड़ा है!



