Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

डीडी न्यूज़ में कॉपी एडिटर की वैकेंसी, उम्र और वेतन देखकर आवेदन करें!

प्रसार भारती ने DD News के तहत हैदराबाद स्थित रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) में कॉपी एडिटर के एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति एक साल की अवधि के लिए पूर्णकालिक अनुबंध के आधार पर होगी। पद के लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।

चयनित उम्मीदवार को हर महीने 30,000 से 35,000 रुपये तक का मानदेय मिलेगा। नियमों के मुताबिक, मानदेय पर बातचीत की गुंजाइश भी रखी गई है।

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री के साथ पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ संबंधित भाषा पर अच्छी पकड़ जरूरी है।

उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए और आवेदन की तारीख तक उसकी उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए। हालांकि, प्रसार भारती के मौजूदा पैनल में शामिल कैजुअल असाइनी को अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी। इसके लिए उनका किसी RNU, DDK, दूरदर्शन या आकाशवाणी स्टेशन में लगातार कम से कम पांच साल काम करना और निर्धारित योग्यता पूरी करना जरूरी है।

कॉपी एडिटर के तौर पर चयनित व्यक्ति को न्यूज स्टोरी लिखने, विजुअल्स एडिट करने और रनडाउन तैयार करने के साथ ग्राफिक एलिमेंट तैयार करने की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। लगातार अपडेट हो रही खबरों पर नजर रखने, विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाने, उनकी स्क्रिप्ट तैयार करने और कार्यक्रमों की निगरानी का काम भी जिम्मेदारी का हिस्सा होगा।

इसके अलावा रिपोर्टर्स से मिलने वाली न्यूज कॉपी को एडिट करना और उसमें जरूरी संपादकीय वैल्यू जोड़ना भी कॉपी एडिटर के काम में शामिल रहेगा।

डिटेल और आवेदन संबंधी जानकारी इस लिंक पर- भड़ासJobs

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन