Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

राजत शर्मा लगातार दूसरी बार NBDA के अध्यक्ष चुने गए, बोर्ड में तीन नए सदस्य शामिल!

Nine professionals in business attire pose for a group photo in a room with a dark wood-paneled wall, on a wooden floor.

नई दिल्ली। इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ राजत शर्मा को News Broadcasters and Digital Association (NBDA) का वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष चुना गया है। यह फैसला मंगलवार को NBDA बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिया गया।

एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Mathrubhumi Printing & Publishing के मैनेजिंग डायरेक्टर एम.वी. श्रेयम्स कुमार उपाध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं News24 Broadcast India की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद शुक्ला मानद कोषाध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी।

इस बार बदलाव NBDA के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की संरचना में हुआ है। MM TV का प्रतिनिधित्व करने वाले जयंत मम्मेन मैथ्यू को NBDA की 19वीं वार्षिक आम बैठक के बाद बोर्ड में शामिल किया गया है।

इसके अलावा Times Group की डायरेक्टर- पब्लिक पॉलिसी एंड कंटेंट एश्योरेंस रचना बर्मन और Network18 Media & Investments की ग्रुप जनरल काउंसिल क्षिप्रा जटाना को स्थायी निदेशक नियुक्त किया गया है।

NBDA बोर्ड में शामिल अन्य सदस्यों में-

  • एम.वी. श्रेयांस कुमार,
  • अनुराधा प्रसाद शुक्ला,
  • TV Today Network की वाइस-चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर कली पुरी,
  • Zee Media Corporation के एडवाइजर अनिल कुमार मल्होत्रा,
  • ABP Network के डायरेक्टर ध्रुब मुखर्जी,
  • New Delhi Television (NDTV) के CEO और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल तथा
  • Sun TV Network के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश कुमार राजारामन शामिल हैं।

NBDA के मुताबिक, एसोसिएशन के वर्तमान में 29 न्यूज और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स सदस्य हैं। इनके तहत कुल 136 न्यूज चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म आते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन