Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

होमगार्ड बनने के लिए एक बीएड, बीटेक तक पढ़े लड़के ने जान दे दी!

Hindi newspaper front page reporting a deadly road accident in Moradabad with large headline and accompanying photos of injured victims and police at the scene

सत्येंद्र पीएस-

शिवम यादव ने 10वीं, 12वीं 90 फीसदी अंको से पास किया. बीटेक किया फिर बीएड किया. उसको नौकरी की तलाश थी.

यह कहना कि प्राइवेट नौकरी नहीं करना चाहता रहा होगा, बेवकूफी है. शिवम होमगार्ड के लिए भर्ती में मर गया. सबको पता है कि यूपी में होमगार्ड की क्या हालत है. बहुत मामूली परिश्रमिक पर रखे जाते हैं और पुलिस विभाग के लोग उनके साथ घरेलू नौकरों से भी बुरा व्यवहार करते हैं. इस पर सैकड़ों खबरें लिखी जा चुकी हैं और अब होमगार्ड संगठनों की पीड़ा सुनते सुनते लोगों ने लिखना भी बन्द कर दिया है.

वही होमगार्ड बनने के लिए एक बीएड, बीटेक तक पढ़े लड़के ने जान दे दी. उसने सुसाइड नहीं किया, होमगार्ड बनने की कोशिश में उसकी जान गई है.

पहले वह सिपाही, दरोगा की भर्ती मे भी शामिल हुआ था. उसको फिजिकल टेस्ट के बारे में पता था और तैयारी भी की होगी. फिर होमगार्ड भर्ती परीक्षा पास की. फिजिकल टेस्ट में 28 मिनट में 4800 मीटर दौड़ना था। दौड़ समाप्त होने से पहले महज 50 मीटर दूर गश खाकर गिर गया. और फिर कभी नहीं उठा.

ये है देश में रोजगार की स्थिति. बकाया आप लोग जाति जाति खेलते रहिए. और उससे मन भर जाए तो किसी मस्जिद के सामने ब्रेक डांस करके उस पर पत्थर फेंकिये. उसका वीडियो इंस्टा और फेसबुक पर डालिए. रोजगार तो दे ही रखा है सरकार ने.

मैंने यह सब लिखना बन्द कर दिया है. यह सब लिखने में कई बार रुलाई आती है. आँखें धुलनी पड़ती है. सीने में दर्द होता है. गले में खिंचाव होता है. कमर दुखने लगती है. फिर भी कभी कभी लिख ही देता हूँ।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन