Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

टाटा ट्रस्ट और शापुरजी पालोनजी के कारपोरेट वॉर में लगता है कोई ‘तीसरी शक्ति’ अपना गेम खेल रही है!

Collage: left shows Indian PM Narendra Modi with two men, one wearing a mask; right shows two executives in suits with a Tata Sons logo in the background.

सुरेश चिपलुनकर-

टाटा ट्रस्ट और शापूरजी पालोनजी के बीच जैसी खींचतान और कारपोरेट वॉर पिछले 6 साल से चल रहा है.. और टाटा ट्रस्ट को किनारे करने की जैसी साज़िशें चल रही हैं.. उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि कोई “अज्ञात तीसरी शक्ति” इसमें अपना गेम खेल रही है..

अगर अगले 2 वर्षों में अंतिम तौर पर टाटा समूह में “बाहरी घुसपैठ” हो गई, तो तय जानिये कि यह बहुत विनाशकारी होगा.. सिर्फ 3 से 4% की कमाई करके सैकड़ों सामाजिक, शैक्षणिक, पर्यावरण संबंधी प्रकल्प चलाने वाले टाटा ट्रस्ट को बाय बाय कर दिए जाने की पूरी आशंका है..

वर्तमान में “टाटा ट्रस्ट”, अंधाधुंध पैसा और मुनाफा कमाने की मशीन नहीं है,, लेकिन जब टाटा संस लिस्टेड होगी, और “बाहरी तत्व” सरकार की मदद से इसमें घुसेंगे, तब आगे नहीं कहा जा सकता क्या होगा.. परन्तु इतना तो तय है कि जमशेदजी, दोराबजी और रतन टाटा ने इतने वर्षों तक जिस सिस्टम से इसे बचाए रखा है वह अब खतरे में है.. क्योंकि अब हर चीज मुनाफ़े, कमाई से जोड़ी जाने लगी है..

खैर.. अपन को क्या,, चुपचाप देखते रहना है बस..


मिलिंद खांडेकर-

पवार नोएल टाटा के साथ

टाटा के झगड़े में राजनीतिक एंट्री पहली बार खुलकर हुई है. NCP ( SP) के अध्यक्ष शरद पवार ने नोएल टाटा का समर्थन किया है.

पवार ने बयान जारी कर कहा है कि टाटा ट्रस्ट महाराष्ट्र में केंसर अस्पताल, TIFR, TISS जैसी शिक्षा संस्थाएं और NCPA जैसी सांस्कृतिक संस्था चलाता है. टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है और इसके डिवीडेंड से ही चैरिटी का काम चलता है. यह व्यवस्था बनाकर रखने की जरूरत है.

N चंद्रशेखरन के चेयरमैन के तौर पर चुनाव को भी पवार ने नोएल टाटा की तरह अवैध माना है. पवार ने कहा कि टाटा संस के बोर्ड पर टाटा ट्रस्ट के डायरेक्टर्स के बहुमत से ही चेयरमैन बन सकता है. यह बात कंपनी के एसोसिएशन ऑफ आर्टिकल में लिखी गई है. 17 सितंबर को बोर्ड मीटिंग में नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन ने अलग-अलग वोट दिए. यह बहुमत नहीं होता है.

पवार के बयान से साफ़ है कि यह लड़ाई कॉरपोरेट तक सीमित नहीं रह गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन