Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मध्य प्रदेश में नशे में धुत पुलिस वालों ने सिमी का आतंकी बताकर भास्कर के दो पत्रकारों को बुरी तरह पीटा

अस्पताल में भर्ती विजय प्रभात शुक्ला

नशे में धुत्त पुलिसवालों ने कल रात भोपाल में ऑफिस से घर जा रहे दो पत्रकारों की जमकर पिटाई की और उन्हें जी भर गालियां दीं। दोनों पत्रकारों को सिमी का आंतकवादी बताकर पीटा गया और एनकाउंटर की धमकी दी. ये भी कहा कि तुम लोग एटीएम लूटने जा रहे हो. शिवराज सरकार की बेलगाम पुलिस के शिकार हुए दोनों पत्रकारों के नाम हैं विजय प्रभात शुक्ला और कृष्ण मोहन तिवारी.

ये दोनों पत्रकार दैनिक भास्कर में काम करते हैं और ये लोग अवधपुरी में अपने घर जा रहे थे तब ये घटना हुई. सुबह जब ये लोग पुलिस थाने में एफआईआर करवाने पहुंचे तब तक ये पुलिसवाले नशे की हालत में थे. पिटाई करने वालों में एक सब इंस्पेक्टर भी था. दोषी पुलिस वालों के नाम सब इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह डांगी, सुभाष त्यागी और संतोष यादव है.

ताजी सूचना ये है कि पुलिस के अधिकारी इन पत्रकारों पर एफआईआर न करवाने का दबाव बना रहे हैं. पत्रकारों की मांग है कि पुलिस की इस करतूत की जांच किसी पुलिस वाले से कराने की जगह अन्य सेवाओं से जुड़े किसी ईमानदार अधिकारी से कराई जानी चाहिए. बताया जा रहा है कि बीट ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिस वालों को इस कुकृत्य के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन