Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

टीएमयू कैंपस में छात्रों की मौत और ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ प्रदर्शन (देखें तस्वीरें)

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में टीएमयू यानि तीर्थंकर महावीर यूनीवर्सिटी है जो छात्र-छात्राओं की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर काफी बदनाम है. ताजा आरोप है कि इस कैंपस में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के संरक्षण में नशे का कारोबार होता है. स्थानीय मीडिया को टीएमयू प्रबंधन विज्ञापन देकर इस कदर मुंह बंद किए हुए है कि इस यूनिवर्सिटी के खिलाफ एक शब्द में भी आप बड़े से बड़े अखबारों चैनलों में नहीं पा सकते.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में टीएमयू यानि तीर्थंकर महावीर यूनीवर्सिटी है जो छात्र-छात्राओं की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर काफी बदनाम है. ताजा आरोप है कि इस कैंपस में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के संरक्षण में नशे का कारोबार होता है. स्थानीय मीडिया को टीएमयू प्रबंधन विज्ञापन देकर इस कदर मुंह बंद किए हुए है कि इस यूनिवर्सिटी के खिलाफ एक शब्द में भी आप बड़े से बड़े अखबारों चैनलों में नहीं पा सकते.

टीएमयू कैंपस में छह जुलाई 2013 को एमबीबीएस छात्रा नीरज भडाना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. इस मौत पर ढेरों सवाल उठे लेकिन जवाब एक न मिला. इन्हीं सब मामलों को लेकर आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन द्वारा एक विशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया. जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. यहां वक्ताओं ने टीएमयू तथा उप्र शासन-प्रशासन की भर्त्सना करते हुए कहा कि टीएमयू में तीन वर्ष पूर्व हुई नीरज भडाना की मौत के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया. मौत का रहस्य जांच में उलझ कर रह गया.

मुख्य वक्ता श्रीमती कमलेश ने कहा कि टीएमयू भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है. यहां बलात्कार, नशाखोरी तथा व्यभिचार आम बात है. इसी कारण छात्र-छात्राओं के मरने का सिलसिला जारी है. उन्होंने आगे कहा कि नीरज भडाना की मौत के बाद डा. नवनीत उपाध्याय, बीडीएस छात्रा दीक्षा अग्रवाल, पोलिटैक्निक छात्र शोएब तथा फाईनल ईयर एमबीबीएस छात्र भंवर तंवर की संदिग्ध हालात में मौत हुई. इन लगातार मौतों से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसी जाने कितनी और संदिग्ध हालात वाली मौत हुई जिनकी कहानी जानकारी परिसर में दफन हो कर रह गई है.

आरोप है कि हर एक मौत के बाद टीएमयू कुलाधिपति सुरेश जैन ने मृत्यु का कारण नशीले पदार्थों का सेवन, व्यभिचार या सुसाईड बताया. श्रीमती कमलेश ने कहा कि यहां मानव अंग की तस्करी भी जोरों पर हो रही है. मौके पर एक चौदह वर्षीय ज्योति नामक लड़की को प्रस्तुत किया गया जिसकी ईलाज के दौरान किडनी गायब कर दी गई. बताया जा रहा है कि मंडल और जिले के प्रशासनिक अफसरों समेत ढेरों नेताओं की ऐशगाह बनी हुई है टीएमयू.

मुरादाबाद से महिपाल सिंह की रिपोर्ट. संपर्क: [email protected]

पूरे मामले को जानने-समझने के लिए ये भी पढ़ें….

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन