Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

कमर में रस्सी, हाथ में हथकड़ी और तख्ती लगाकर जिला पत्रकार संघ के महासचिव को पुलिस ने घुमाया, देखें वीडियो

हत्या की साजिश रचने के आरोप में बेगूसराय जिला पत्रकार संघ के महासचिव सुधांशु पाठक गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस ने चर्चित स्वर्णकारोबारी रवि रौशन उर्फ रेडडी की हत्या की साजिश रचने में जिला पत्रकार संघ महासचिव सुधांशु पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पाठक की गिरफ्तारी के बाद बेगूसराय के एक पत्रकार गुट में हंगामा मच गया।

जिस पत्रकार ग्रुप का सुधांशु पाठक महासचिव है, उस ग्रुप के पत्रकारों ने थाना से ही पाठक को छुड़ाने के लिए प्रयास किया। देर रात तक पत्रकारों की नगर थाना में भीड़ जमा रही। लेकिन पुलिस ने पत्रकारों की एक नहीं सुनी। आरोपी सुधांशु पाठक डीजीपी से लेकर बिहार सरकार के बड़े पद पर आसीन अफसरों से खुद की अच्छी लाईजनिंग होने का दावा किया करता था। इसके सबूत के रूप में वह अपने फेसबुक एकाउंट पर बड़े पुलिस अफसरों और न्यायिक अधिकारियों का अपने साथ नजदीकी सम्बंध होने का फोटो पोस्ट किया करता था।

साल 2017 में बेगूसराय के एसपी और जिला एवं सत्र न्यायाधीश से नजीदीकी सम्बंध के कारण खूब चर्चा में आया। इसी पहुंच के दम पर पीएलवी बना, फिर पारिवारिक न्यायालय का सदस्य बन बैठा। सुधांशु पाठक का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस पर साल 2016 में एक युवती ने छेड़खानी का केस दर्ज करवाया। साल 2018 में रिफाइनरी ओपी प्रभारी और पूर्व एपीपी सह भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने उस पर रंगदारी मांगने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया।

इसके बाद साल 2019 में लोहियानगर के कुछ लोगों ने नशे की हालत में उसे एक लड़की के साथ पकड़ कर लोहियानगर ओपी लेकर पहुंचे। लेकिन वहां भी पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। यह बात एसपी तक पहुंची। जांच भी हुई लेकिन सुधांशु पाठक की पहुंच को देखते हुए पुलिस ने कुछ भी नहीं किया।

17 जनवरी को बीच शहर में चर्चित और विवादास्पद ज्वेलर्स रेडडी को गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ही सुधांशु का नाम सामने आया। लेकिन नामजद नहीं हुआ। बाद में हत्यारोपी के स्वीकारोक्ति बयान में सुधांशु का नाम सामने आया। पुलिस जांच में उसकी संलिप्पता के वैज्ञानिक साक्ष्य पुलिस को मिला। तब पुलिस ने कोर्ट से वारंट निकलवा कर सुधांशु को पकड़ लिया।

देखें वीडियो-

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1653031439024394240?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig

https://fb.watch/kfuLjLMhKw/?mibextid=Oemikg

https://fb.watch/kfuLjLMhKw/?mibextid=Oemikg
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन