Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी की अनदेखी करता है बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व!

समरेंद्र सिंह-

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस जीत के नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। लेकिन लगता है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का यकीन इसमें नहीं है। उसके मुताबिक जीत के नायक नड्डा जी हैं।

कमाल है! इस पोस्टर में योगी जी की तस्वीर लग जाती तो क्या नुकसान हो जाता? कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करने के साथ योगी जी को भी बधाई दे दी जाती तो कुछ घट जाता क्या?

दरअसल यही संकुचित नजरिया बीजेपी के विस्तार में सबसे बड़ा बाधक है। जो पार्टी अपने नायकों को नजरअंदाज करती है, वो पार्टी लंबे समय तक सत्ता में बनी रहे, ऐसा कम ही देखने को मिलता है।

बीजेपी नेतृत्व को नायकों का सम्मान करना सीखना चाहिए। इस एक पोस्टर से नड्डा जी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने बहुत ही छोटी सोच का परिचय दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन