Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सुनील नामदेव प्रकरण की जाँच के लिए भड़ास के तीन सदस्यीय खोजी दल ने रायपुर में डेरा डाला!

यशवंत सिंह-

दुबारा जेल भेजे गए पत्रकार सुनील नामदेव प्रकरण को समझने के लिए भड़ास का तीन सदस्यीय खोजी दल पिछले तीन दिनों से रायपुर में डेरा डाले है। दल को लीड कर रहे हैं दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रदीप सौरभ। प्रदीप जी हिंदुस्तान अख़बार के लंबे समय तक रोमिंग एडिटर और असिस्टेंट एडिटर रहे हैं। मुन्नी मोबाइल समेत कई चर्चित किताबें उन्होंने लिखी हैं।

वरिष्ठ पत्रकार अजय झा जी इस टीम के हिस्से हैं जो कई विदेशी मीडिया प्रकाशनों के अलावा मिड डे दिल्ली-मुंबई में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। मैं भी टीम का हिस्सा हूँ। तस्वीर सुनील नामदेव के तोड़े हुए घर के भीतर की है जिसमें सुनील की पत्नी और सुनील के साले साहब दिख रहे हैं।

रायपुर में जो जानकारियाँ-कहानियाँ पता चली हैं, सिस्टम और जर्नलिज्म की, वो हतप्रभ करने वाली हैं। मुझे नहीं लगता गिरावट अब इससे ज्यादा हो सकती है। मुझे नहीं लगता लोकतंत्र की दुर्दशा इससे ज़्यादा की जा सकती है।

कल हम लोग बिलासपुर जेल में बंद सुनील नामदेव से मिलने गये। जेल अधीक्षक ने फ़ोन पर मिलवाने का वादा किया था लेकिन जेल पहुँचने पर मिलवाने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि सरकार नहीं चाहती कि हम लोग सुनील से मिलें।

पूरी रिपोर्ट जल्द.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन