Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बनारस की युवती का आरोप- दरोग़ा करता रहा मेरा शोषण!

भास्कर गुहा नियोगी-

नगर निगम चौंकी इंचार्ज प्रकाश सिंह पर आरोप

वाराणसी। बनारस में खाकी पर पिछले कई दिनों से गंभीर आरोप लग रहे हैं। डकैती से लेकर जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुए ज्यादा दिन नहीं बीते होंगे कि फिर खाकी पर युवती ने शारीरिक शोषण, मारपीट और जान से मारने का आरोप लगाया है।

प्रेमी दरोगा के प्रेमजाल में फंसी युवती की कहानी किसी दुस्वप्न से कम नहीं है। शोषण, मार, डर और घुटन से बाहर आने में युवती को 4 साल लग गए। बीते 20 जून को दरोगा बाबू ने फोन कर मिलने को कहा और न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी तो युवती ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी आपबीती बताते हुए जान बचाने की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच लक्सा थानाध्यक्ष को सौंपी गई है।

इस पूरी कहानी के खलनायक हैं नगर निगम चौंकी इंचार्ज प्रकाश सिंह। लक्सा थाना क्षेत्र के कमलापति त्रिपाठी कालोनी की रहने वाली युवती 2019 में दरोगा बाबू से मिली। पहले दोस्ती हुई फिर प्यार। प्यार का वास्ता देकर दरोगा ने युवती को छला। अलग-अलग जगह बुलाकर शारीरिक शोषण किया।

युवती ने शादी करने को कहा तो दरोगा बाबू को गुस्सा आ गया। पहले युवती को पीटा फिर मुंह बंद रखने की धमकी दी। यहां तक कि घर पर आकर युवती की मां के साथ मारपीट और अभद्रता की।

डरकर युवती ने नंबर ब्लाक किया तो दूसरे नबंरो से फोन कर मिलने के लिए बुलाता रहा। इधर बीच फोन करके जान से मारने की धमकी दी तो युवती ने जान बचाने के लिए आला अधिकारियों को पत्र लिखकर जान बचाने के लिए मदद मांगी।

युवती का कहना है कि इससे पहले दरोगा उसके घर पर आकर फायरिंग कर चुका है। पूरी घटना यह बताने के लिए काफी है कि खाकी जनहित में कितनी सक्रिय है । युवती का कहना है कि डर के मारे वो सिगरा थाने नहीं गई क्योंकि नगर निगम चौंकी सिगरा थाने से ही संबंधित है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सिंहासन चौहान

    June 28, 2023 at 7:16 am

    4साल से दरोगा एक ही चौकी पर कैसे रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन