Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इस विधायक ने भूख के ख़िलाफ़ अभियान छेड़ा, रोज़ाना सुबह-शाम 2000 लोगों को निशुल्क भोजन!

डॉ राजेश्वर सिंह-

अब सरोजनीनगर में कोई निराश्रित, कोई असहाय भूखा नहीं सोएगा…!! इस संकल्प को पूरा करने के लिय पूज्य माँ की प्रेरणा से ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ का शुभारंभ दिनाँक 18 जुलाई 2023 को सायं 5 बजे चांसलर क्लब आशियाना से किया जाएगा।

‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के भव्य शुभारम्भ समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

मैं आभारी हूँ इस्कॉन से प्रेरित समाजसेवी अंकित जैन जी और उनकी संस्था प्रगति प्रयास फॉउंडेशन दिल्ली का,जो कलकत्ता और दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर निराश्रितों को निःशुल्क भोजन करा रही है।

प्रथम चरण में संस्था द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम पराग चौराहा निकट विधायक कार्यालय,लोकबन्धु चिकित्सालय तथा सेक्टर M-45 आशियाना में 2000 लोगों को निशुल्क स्वादिष्ट, पौष्टिक तथा ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

मेरे आमंत्रण पर प्रगति प्रयास फॉउंडेशन द्वारा लखनऊ में पहला केंद्र सरोजनीनगर में स्थापित करने हेतु सरोजनीनगर परिवार की ओर से अंकित जैन जी, उनकी संस्था प्रगति प्रयास फॉउंडेशन का हार्दिक आभार!

लखनऊ के सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ राजेश्वर सिंह का ट्वीट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन