MANISH PANDEY–
@ManishPandeyLKW
4 अगस्त 2019 सोनभद्र में नरसंहार हुआ प्रभाकर चौधरी एस पी और डीएम एस राजनलिंगम को हेलीकाप्टर से चार्ज लेने भेजा गया।
बुलंदशहर स्याना कांड जिसमे इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या हुई थी प्रभाकर चौधरी को यहां भी 8 दिसंबर 2018 को हेलीकाप्टर से चार्ज लेने भेजा गया था।
13 साल में 32वीं बार तबादला हुआ है प्रभाकर चौधरी का।

एन एस जी ट्रेंड अफसर अंबेडकर नगर निवासी प्रभाकर चौधरी की बलिया , सोनभद्र , बनारस , मुरादाबाद , आगरा , बुलंद शहर जैसे शहरों में पोस्टिंग रही है। जहां भी रहे हैं आज भी लोग इन्हें याद करते हैं। पर रातों रात इनका हटना यूपी में चर्चा का विषय रहा।
पहले तो चर्चा में रहे कि बाबा एक तरफ तरफ कावड़ियों पर फूल बरसा रहें है तो उनका एक कप्तान इनपर लाठी बरसा रहा है। अब हटा दिया तो विरोधी बोल रहें है कि ईमानदार अफसर को हटा दिया गया। वैसा “बाबा जाने मन की बात”। मेरी राय तो ये है कि ऐसे अफसरों को राजधानी की कानून व्यस्था सम्हालने में लगा देना चाहिए। ऐसे अफसरों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि फक्र होना चाहिए।

आईपीएस प्रभाकर चौधरी के ट्रांसफर पर विरोध प्रदर्शन करेगी आजाद अधिकार सेना
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि उनकी पार्टी एसएसपी बरेली रहे प्रभाकर चौधरी को अपनी ड्यूटी को अंजाम देने के कारण ट्रांसफर किए जाने के संबंध में परसों 2 अगस्त को विरोध प्रदर्शन करेगी.
उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभाकर चौधरी ने बरेली में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश कर रहे कावड़ियों की भीड़ में घुसकर लाठीचार्ज किया और अपने इस कार्य से पूरे बरेली की कानून व्यवस्था को खराब होने से बचाया. इसके बाद भी मात्र वोट बैंक की राजनीति के कारण करते हुए उन्हें अचानक पद से हटा दिया गया.
आजाद अधिकार सेना इसका विरोध करती है और इसके विरोध में पार्टी 2 अगस्त बुधवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर अपना प्रत्यावेदन देगी.



सिंहासन चौहान
July 31, 2023 at 5:42 pm
आहूत ही शानदार अफसर सैल्युट है ऐसे अधिकारी को