Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

स्‍कार्पियो की टक्‍कर से पत्रकार सूदनाथ मौर्य की मौत

चंदौली जिले से खबर है कि पत्रकार सूदनार्थ मौर्य की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. वे 48 वर्ष के थे. श्री मौर्य पायनियर अखबार से जुड़े हुए थे. हादसा मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कलां गांव में हुआ. पुलिस ने उनके शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. उनका अंतिम संस्‍कार उनके गांव के पास गंगा तट पर स्थित घाट पर ही किया जाएगा.

चंदौली जिले से खबर है कि पत्रकार सूदनार्थ मौर्य की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. वे 48 वर्ष के थे. श्री मौर्य पायनियर अखबार से जुड़े हुए थे. हादसा मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कलां गांव में हुआ. पुलिस ने उनके शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. उनका अंतिम संस्‍कार उनके गांव के पास गंगा तट पर स्थित घाट पर ही किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार मूल रूप से मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी पत्रकार सूदनाथ मौर्य मंगलवार की सुबह सात बजे गांव के सामने स्थित चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे. इसी बीच बगल के गांव का एक व्‍यक्ति स्‍कार्पियो वाहन चलाना सीख रहा था. अचानक उसने वाहन की स्‍पीड बढ़ाते हुए सूदनाथ मौर्य को धक्‍का मार दिया. सूदनाथ जिस चौकी पर बैठे उसके समेत सामने की दीवाल में बुरी तरह टकरा गए.

बुरी तरह घायल सूदनाथ को उसी स्‍कार्पियो से पहले दुलहीपुर के एक अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डाक्‍टर ने जवाब दे दिया. इसके बाद उन्‍हें बनारस सिंह मेडिकल रिसर्च ले जाया गया. डाक्‍टरों ने जांच के बाद उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनके शव को मुगलसराय कोतवाली पुलिस अपने कब्‍जे में ले लिया तथा अन्‍त्‍य परीक्षण के लिए जिला चिकित्‍सालय चंदौली भेज दिया.

आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी बाहर है. दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिस ने अपने कब्‍जे में ले लिया है. सूदनाथ मौर्य के निधन पर जिला भर के पत्रकारों ने शोक जताया है. शोक जताने वालों में समर बहादुर यादव, देवजीत भौमिक, घनश्‍याम पांडेय, सुनील सिंह, प्रदीप शर्मा, सरदार महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रकाश यादव, महेंद्र प्रजापति, रौशन सिंह, आसाराम, अमरेंद्र सिंह समेत तमाम पत्रकार शामिल हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. SARDAR DILAWER SINGH

    August 19, 2014 at 5:26 am

    hamari bhi shok samvednayen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन