Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नेशनल वायस चैनल के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्र के पिता अवध नारायण मिश्रा का निधन

नेशनल वायस न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्र के पिता अवध नारायण मिश्र का बीते दिनों निधन हो गया. उनके निधन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं, पत्रकारों, गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है. अवध नारायण मिश्र भी पत्रकारिता के पेशे से लम्बे समय तक जुड़े रहे हैं और अपने लेखन के ज़रिये उन्होंने समाज की तमाम विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष किया. उनका कौशाम्बी के कड़ा घाट पर बड़ी संख्या में संभ्रात लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि उनके बड़े शैलेश मिश्र ने दी.

अवध नारायण मिश्रा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के पदाधिकारियों ने भी अवध नारायण मिश्र के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की. एक बयान में कहा गया है- ”अवध नारायण मिश्र ने उस दौर में कलम के ज़रिये समाज की सेवा की जब सूचना के इतने साधन मौजूद नहीं थे. उनके निधन से पत्रकारिता और साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन