Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दबंग आढ़तियों ने अमर उजाला के पत्रकार को जमकर पीटा

पत्रकार ने कहा- शिकायत करने से खिन्न थे आढ़ती, आढ़ती बोले- 10 हजार रुपये रंगदारी मांगी और जेब से पैसे छीने, दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धराओं में रिपोर्ट दर्ज की… शाहजहाँपुर(निगोही)। अधिकरियों से शिकायत करने से नाराज दबंग आढ़तियों ने बरेली से प्रकाशित अमर उजाला अखबार के स्थानीय संवाददाता को घेर कर पिटाई कर दी। इस मामले में आढ़ती और पत्रकार की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई जिस पर पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार निगोही कस्बा निवासी सुखलाल वर्मा अमर उजाला के स्थानीय संवाददाता हैं। उनका आरोप है कि बीते दिनों उन्होंने आढ़तियों की शिकायत अधिकारियों से की थी कि यहां से धान खरीद कर पंजाब को सप्लाई किया जा रहा है। इसी बात से खफा आढ़ती मुन्ना सिंह ने अपने एक साथी के साथ बुधबार सुबह करीब 8:30 बजे उन्हें पकड़ लिया। वह लोग तमंचे की नोक पर उसे भूरे की आढ़त पर ले गए जहां भूरे, रामकिशोर, संदीप, रामप्रकाश मिश्र समेत 20 अज्ञात आढ़तियों ने मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की।

जेब मे रखे सर्कुलेशन के 16800 रुपये भी निकाल लिए। उधर, आढ़तियों ने संयुक्त रूप से पत्रकार सुखलाल वर्मा के खिलाफ तहरीर दी। इसमें बताया कि सुखलाल आये दिन पत्रकार होने की धमक दिखाते हैं, आढ़तियों से आये दिन रंगदारी मांगते हैं। सुखलाल आज सुबह रामकुमार गुप्ता की आढ़त पर आए और दबाव बनाकर 10 हजार रुपये मांगने लगे। जब रामकुमार ने इनकार कर दिया तो उनकी जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर गाली-गलौज की। इस घटना के बाद दोनो पक्ष थाने में काफी देर तक डटे रहे। बाद में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

निगोही से मदनलाल वर्मा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन