Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ग्वालियर आईं जरीन खान पत्रकार संतोष गुप्ता पर क्यों भड़क गईं?

पत्रकारों के साथ अभद्रता करना अब सेलिब्रिटीज के लिए आम बात हो गई है। ताजा मामला ग्वालियर का है। फिल्म एक्ट्रेस जरीन खान एक रिपोर्टर पर इसलिए भड़क गई क्योकि उन्हें हल्का धक्का लग गया। दरअसल हुआ यूँ कि, फिल्म एक्ट्रेस जरीन खान एक इवेंट में बतौर जज भाग लेने 18 अप्रैल को ग्वालियर आईं थी और होटल उषा किरण पैलेस में ठहरी थीं। इस कार्यक्रम के आयोजक केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर के सुपुत्रगण थे।

19 अप्रैल की दोपहर उन्हें वापसी के लिए मुंबई की फ्लाइट पकड़नी थी। होटल से चेकआउट करने के बाद उनका सामना पत्रकारों से हो गया। पत्रकार उनसे बात करना चाहते थे लेकिन कुछ कदम चलने के बाद अचानक रुकीं और एक पत्रकार को आड़े हाथों लेते हुए उसके साथ जमकर अभद्रता की और खरीखोटी सुनाई। इतना ही नहीं, वे इतना नाराज हुईं कि पत्रकारों से बात किये बगैर अपनी लग्जरी गाड़ी में सवार होकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं।

पीड़ित पत्रकार संतोष गुप्ता सांध्य दैनिक अखबार के रिपोर्टर हैं व अपने कार्य के सिलसिले में जरीन खान से मिलने पहुंचे थे। वाकया घटित हो जाने के बाद से संतोष बेहद आहत हैं और समझ नहीं पा रहे की आखिर उनसे ऐसी क्या गलती हो गई जिसकी वजह से जरीन खान नाराज हो गई। उन्हें भी नहीं पता कि कब उनसे जरीन खान को धक्का लग गया।

जरीन खान बोलीं- आपको पता नहीं लड़कियों से बात कैसे करते हैं?
दरअसल, जरीन खान इंटरनेशनल सुपर मॉडल के प्री फिनाले के लिए बुलाई गई थी। जरीन को जज के तौर पर बुलाया गया था। शो के बाद मीडिया के लोग उनसे मिलने होटल पहुंचे। लगभग दो घंटे बाद जरीन अपने रूम से बाहर आई और मीडिया से बात करने से मना कर दिया। रूम से कार तक आने के दौरान मीडियाकर्मी लगातार उनसे सवाल पूछते रहे, लेकिन जरीन ने जवाब नहीं दिया।  इसी दौरान किसी पत्रकार का धक्का उन्हें लग गया। जिसके बाद जरीन भड़क गई। वो बोली आपकों पता नहीं है लड़कियों से कैसे बात की जाती है, लगातार पुश किये जा रहे हो, आपको नहीं पता लड़की की रिस्पेक्ट कैसे करते हैं। इतना बोल कर जरीन अपनी कार में बैठकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन