Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आम्रपाली गोल्फ होम्स के बायर्स का AOA इलेक्शन के लिए हंगामा, सीआर को दिया अल्टीमेटम

ग्रेटर नोएडा : कोर्ट रिसीवर द्वारा संचालित गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी में पिछले 9 महीने से Ad-Hoc AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) गृह स्वामियों को लूटने का काम कर रही है. इसके ख़िलाफ़ एक मीटिंग हुई जिसमें लगभग 200 घर खरीदारों ने हिस्सा लिया.

बता दें कि, कोर्ट रिसीवर एम वेंकट रमानी ने 8 जुलाई 2023 को एक Ad-Hoc AOA का गठन किया था. जिसका काम था, सोसाइटी में मेंटेनेंस कार्य कराना. सभी होम बायर्स इस बात से परेशान हैं कि Ad-Hoc AOA मेंटेनेंस चार्ज लेकर भी किसी तरह की सुविधा सोसाइटी में नहीं दे रही है.

गोल्फ होम्स की निवासी निधि सिंह ने बताया कि, उन्होंने जब कोर्ट रिसीवर्स साहब से बात की तो कोर्ट रिसीवर ने सीधे-सीधे पल्ला झाड़ दिया कि, मेरा सोसायटी के इंटरनल मैटर्स में कोई भी इंवॉल्वमेंट नहीं है. आप, होम बायर्स जैसा चाहे वैसा AOA बना सकते हैं. सोसाइटी का इंटरनल मेंटेनेंस सोसाइटी में रहने वाले लोगों पर डिपेंड है.

कोर्ट रिसीवर आर वेंकटरमन के इसी बयान के बाद सोसाइटी के सभी होम बायर्स ने मिलकर आज एक मीटिंग की.. और सोसाइटी में चल रही अनियमिताएं तथा Ah-Hoc AOA के गैर जिम्मेदाराना बर्ताव की वजह से सभी लोगों को हो रही परेशानयां भी जाहिर की हैं. इसीलिए सब लोगों ने मिलकर एकमत में यह निश्चित किया कि एक नोटिस कोर्ट रिसीवर नोएडा अथॉरिटी एवं रजिस्ट्रार ऑफिस मेरठ को भेजा जाएगा. साथ ही समिति के इलेक्शन की डिमांड की जायेगी.

21 दिन के नोटिस का अगर जवाब नहीं दिया गया तो होम बायर्स खुद मिलकर आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी में चुनाव करवाएंगे एवं अपनी AOA रजिस्टर करवा कर कोर्ट रिसीवर एवं रजिस्ट्रार के समक्ष रखेंगे. इसके अलावा सोसायटी के जितने भी मेंटेनेंस कार्य हैं, उसे.. चुनी हुई AOA के हवाले किए जाएंगे. सभी लोगों ने एक मत होकर यह निश्चित किया कि अगर कोर्ट रिसीवर ऑफिस की तरफ से सहयोग नहीं मिला तो एडहॉक AOA को जबरदस्ती धक्के मार कर बाहर निकाल दिया जाएगा और हम बायर्स मिलकर एक अपनी AOA बनाएंगे. वही, सब के हित में हम बायर्स के साथ मिलकर सोसाइटी में मेंटिनेंस का काम करेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन