Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में पत्रकारों समेत 10 एक्स यूजर पर FIR, भ्रामक ट्वीट का आरोप

कानपुर दक्षिण के थाना गुजैनी में कुछ ट्विटर यूजर्स पर मुकदमा लिखा गया है. इनके खिलाफ एक भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में एफआईआर संख्या- 103/2024 की धारा 153-ए, 505(1) व 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.

एफआईआर में जिन 10 ट्विटर यूजर का जिक्र है उनके नाम… ब्राह्मण परिवार, जीके न्यूज़ युवा जोश नई सोच, शिवांगी मिश्रा पंडिताइन, एनडीटी टुडे, डॉ ह्रीदेश मिश्रा, सचिन पंडित एडवोकेट मोदी का परिवार, कृष्णा यादव काजू, अभिमन्यू शर्मा, अंकित तिवारी 100एफबी और ममता त्रिपाठी के नाम शामिल हैं.

मामला क्या है?
इन 10 ट्विटर यूजर पर आरोप है कि, इन सभी ने एक वीडियो पोस्ट कर.. “कानपुर में एक लड़के को कमरे में बंद कर पिटाई” करने का दावा किया था. युवक की पिटाई का आरोप पुलिस पर लगा था. पुलिस का कहना है कि इन लोगों द्वारा की गई पोस्ट भ्रामक है. जिसके बाद दक्षिण के थाना गुजैनी में इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखा गया है.

नीचे देखें एफआईआर कॉपी और एक्स यूजर्स के नाम…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन