Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

शराब पीकर हंगामा करने वाला मिड डे का क्राईम रिपोर्टर शिवादेवनाथ महिला मित्र समेत अरेस्ट

मुंबई के प्रसिद्ध अंग्रेजी समाचार पत्र मिड डे के क्राईम रिपोर्टर शिवादेवनाथ को मुंबई पुलिस ने शराब पीकर पुलिस स्टेशन में हंगामा करने और वाद विवाद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिवादेवनाथ की महिला मित्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मिड डे अंग्रेजी समाचार पत्र का क्राईम रिपोर्टर शिवादेवनाथ और उसकी महिला मित्र शनिवार की रात मालाड में खाना खाने के बाद रिक्शा से घर जा रहे थे।

मालाड पश्चिम के लिंक रोड पर जाते समय मिट चौकी नामक स्थान के पास पान सुपारी लेने के लिये शिवादेवनाथ और उसकी महिला मित्र रिक्शा से उतर गये। इसी दौरान एक अज्ञात युवक आया और युवती से बदतमीजी करने लगा। बताते हैं कि शिवा और उसकी महिला मित्र बांगुर नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे शिकायत करने। युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मगर शराब के नशे में धुत शिवादेवनाथ ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करते हुये कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शिवा ने तुरंत इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को दी।

इस वरिष्ठ अधिकारी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर पत्रकार की मदद करने को कहा। पुलिस नियंत्रण कक्ष से फोन आने पर शिवा गालीगलौज करने लगा तथा स्थानीय पुलिस वालों को निलंबित कराने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसने और उसकी महिला मित्र ने जमकर हंगामा किया और तड़के साढ़े सात बजे तक पुलिस स्टेशन में यह हंगामा चला। इसके बाद पुलिस ने शिवादेवनाथ को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किये गये पत्रकार और उसकी महिला मित्र के रक्त के नमूने को जांच के लिये भेज दिया गया है।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट
९३२२४११३३५

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन